Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Love Horoscope (1st July to 7th July): इस हफ्ते किसे मिलेगा प्यार और किसके बीच होगी तकरार
इस हफ्ते सभी राशि वालों की लव लाइफ बेहद खास रहने वाली है। हालांकि अपने रिश्ते में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Weekly Love Rashifal
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है और आप उनके दिल में अपनी जगह बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। हालांकि कोई तीसरा आपके बीच आ सकता है। बेहतर होगा आप सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें और अपने फैसले खुद ही सोच समझकर लें।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यस्त रहने के बावजूद आप अपने साथी के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा, साथ ही आपको रोमांस के भी कई अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को और भी बेहतर बनाने के भरपूर प्रयास करते भी नजर आएंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर अपने रिश्ते को संजोकर रखने की कोशिश करें। आपका क्रोधी स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है, साथ ही आपको अहंकार का भी त्याग करने की जरूरत है। यदि आपके बीच कोई परेशानी है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय ना लें। आप एक अलग नजरिये से चीजों को देखने की कोशिश करें। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके रिश्ते से जुड़ी बातें अचानक बाहर आ सकती है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
एक दूसरे की तरफ से आपको भरपूर प्यार मिलेगा और आप अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। वहीं प्रेमी जोड़ों को मुलाकात करने के भी कई अवसर मिलेंगे।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने साथी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। शादीशुदा जोड़ों के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके बीच की दूरियां कम होती नजर आ रही है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो खुलकर अपने साथी से साझा करें। चुप रहकर अपने बीच की गलतफहमी को और ना बढ़ाएं। अपने पार्टनर को समझने के लिए आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो इस दौरान आप उनके सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब भी मिले। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया है। यदि पहले से ही आप रिश्ते में है तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप एक दूसरे को और भी गहराई से प्रेम करने लगेंगे।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपकी लव लाइफ में कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आप अपने साथी का भरोसा एक बार फिर जीतेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ फीका रहेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो जीवनसाथी आपसे दूर हो सकते हैं।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो हो सकता है इस अवधि में पहल आप ही करें। मुमकिन है आपके साथी भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। अगर आप अपने प्रेम के बंधन को विवाह में बदलना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके साथी आपसे कोई बात छुपा सकते हैं। ऐसे में यह आपके बीच अनबन की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें और अपने पार्टनर के मन की बात जानने का भी प्रयास करें। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका प्रेम जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके साथी आपके साथ सहज महसूस करेंगे। इस दौरान आपको उन्हें फिर से जानने का मौका मिलेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने साथी को प्रपोज करने के लिए यह समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आप उनके साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
