Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Weekly Love Horoscope: इस राजयोग के प्रभाव से वृषभ, कर्क, मीन और इन 2 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगी खुशहाली
इस हफ्ते सूर्य और शुक्र के सहयोग से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। ऐसे में इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आइए आपके साप्ताहिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि प्यार मोहब्बत के मामले में इस हफ्ते आप कितने भाग्यशाली रहेंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रिश्तों में उतार चढ़ाव आएंगे। आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली कई समस्याओं से आप बच सकते हैं। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर आपको एक दूसरे पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। अपने रिश्तों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जल्द ही आपके घर में किसी ने सदस्य की एंट्री हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। इस दौरान आपके साथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी और आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपको कहीं बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काम की टेंशन आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। आप बाहर की समस्याएं घर पर ना लाएं अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आपको दूर रहने की जरूरत है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह तनावपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कम मौके मिलेंगे। हो सकता है आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज भी करें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आप एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। आप भविष्य की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। लव बर्ड्स के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप स्वयं को कई सारी परेशानियों से घिरा हुआ पाएंगे। ऐसे में आप अपने वैवाहिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं देंगे। हालांकि आपके बीच आपसी समझ अच्छी रहने की वजह से कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपके मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपकी तलाश खत्म होगी।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वाणी में कठोरता रहेगी और इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की आवश्यकता है। इस दौरान यदि आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो यह समय आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। इस दौरान आप एक दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। यदि आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने पार्टनर के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा और आपका प्रेम भी गहरा होगा। आपका लापरवाह रवैया जीवनसाथी को दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे। अपने रिश्ते की मधुरता को बनाए रखने के लिए आप उनकी भावनाओं का सम्मान करें। लव लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा और बढ़ेगा। आपके साथी खुलकर आपसे अपने मन की बात भी शेयर करेंगे।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। इससे आपके घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ बदलाव आएगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications