Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Weekly Love Horoscope (24th to 30th June): मीन राशि को मिलेगा प्रेम प्रस्ताव, इस हफ्ते ये भी रहेंगे भाग्यशाली
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का असर आपकी रोमांटिक लाइफ पर भी पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इससे हफ्ते आपकी लव लाइफ कौन सा नया मोड़ आएगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें नहीं तो आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको विवाद की स्थिति से बचने की जरूरत है। यदि आपकी कहासुनी होती है तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। प्रेम जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। अपने रिश्ते के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रही है। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग भी मिलेगा। अगर आपको अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काम में व्यस्त रहने के बावजूद आप जीवनसाथी के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। आपकी यह बात आपके प्रिय को काफी प्रभावित करेगी। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। इस दौरान वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। अपने रिश्ते को लेकर यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो खुलकर अपने साथी से बात करें।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके बीच आपसी समझ की कमी रहेगी। ऐसे में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
लव बर्ड्स के लिए यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहने वाला है। आपके बीच प्रेम और लगाव बढ़ेगा। इस अवधि में आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। यह समय आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से हो सकता है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पुराने सारे गिले शिकवे भूलकर इस दौरान आप अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भी आपको मिले। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी तीसरे को अपनी निजी जिंदगी में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। मर्यादित रहें और अपने साथी के साथ सम्मान से पेश आएं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। हालांकि आपको सोच समझकर जवाब देने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
