Latest Updates
-
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल
Weekly Love Horoscope (27th May to 2nd June): इस हफ्ते इन राशियों के सच्चे प्रेम की तलाश होगी खत्म
लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर अगर आपके मन में अपने रिश्ते को लेकर कई सवाल हैं तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक प्रेम राशिफल लेकर आए हैं जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस हफ्ते आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी।
इस हफ्ते ग्रहों के योग और संयोग से प्यार मोहब्बत के मामले में कुछ राशि वाले बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। इस दौरान आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में छोटी छोटी बातों पर आपके बीच टकराव संभव है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है, साथ ही आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। कुल मिलाकर इस अवधि में आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप अपने साथी से खुलकर इस विषय पर बातचीत भी कर सकते हैं। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको अपने साथी की ओर से कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान आप अपने जीवन साथी को पर्याप्त समय देंगे। आपके बीच की नजदीकियां भी बढ़ेगी। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपके बीच खटास बढ़ सकती है। आपके बीच आपसी समझ की भी कमी रहेगी। ऐसे में किसी तीसरे की दखलअंदाजी के कारण आपका झगड़ा भी हो सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं और अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में आपके बीच की दूरियां कुछ कम हो सकती है। आपको धीरे धीरे अपने प्यार पर भरोसा होने लगेगा।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। इस अवधि में आपको अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। प्यार और रोमांस आपके दिल और दिमाग पर छाया रहेगा। आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। इस दौरान आपके पार्टनर का पूरा ध्यान आप पर ही होगा। ऐसे में आपको खास होने का एहसास होगा। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ अपने मन की बात भी शेयर करेंगे। इस राशि के वैवाहिक जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती है। अपने साथी को नजरअंदाज करने से बचें। यदि कोई समस्या है तो आप शांति और खुले दिल से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। मुमकिन है इससे आपके रिश्ते में सुधार आए। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको अपनों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी रहेगी। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएं। ऐसे में वे आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। हालांकि आप उनके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में आपके साथी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे और आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। मुमकिन है आप अपने पार्टनर को शादी के लिए भी प्रपोज करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी लाइफ में किसी नए सदस्य की एंट्री होने की संभावना है।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सुखद रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इस दौरान आप उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब भी मिले। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास और दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है। हो सकता है आपको पहली नजर में किसी से प्रेम हो जाए। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आप अपने जीवनसाथी की साथ की अहमियत को भी समझेंगे।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
किसी कारणवश यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस दौरान आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है, साथ ही आप अपने साथी पर अपना विश्वास बढ़ाने की भी कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन होने की संभावना है। इस अवधि में आपका प्रिय का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालांकि आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहेंगे। आपको अपने साथी का हर प्रकार से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया होगी। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। छोटी सी बात पर आपके बीच टकराव संभव है। ऐसे में आपके बीच दूरियां आ सकती हैं। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप संवाद का सहारा लें और सारे गिले शिकवे दूर करने की कोशिश करें। इस दौरान आपका मन काफी अशांत रहेगा, ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा और आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आएगी। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। मुमकिन है अपने जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए आप कुछ खास करने की भी कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications