Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
Weekly Love Horoscope: इन राशियों को मिलेगा इस हफ्ते प्रेम प्रस्ताव, इनके जीवन में भी खिलेंगे प्यार के फूल
अगस्त की शुरुआत प्यार मोहब्बत के मामले में कुछ राशि वालों के लिए बेहद धमाकेदार होगी। चंद्र मंगल योग के प्रभाव से रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आइए आपके साप्ताहिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि प्यार के मामले में इस हफ्ते आप कितने लकी रहेंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ कुछ समस्याएं रहेंगी। मन में अजीब सी बेचैनी रहेगी और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा। आप अपने पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके आपसी मतभेद और बढ़ जाए।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्रेम संबंधों में खतटास आ सकती है। अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में कुछ दुविधाए रहेंगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुलकर अपने साथी से बात करने की आवश्यकता है नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई तीसरा आपके बीच दखलअंदाजी ना करें।
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आपके बीच प्रेम और लगाव बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। आपके पार्टनर आपके सामने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे, लेकिन आपको मर्यादा का ध्यान रखने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के जीवन में तनाव रहेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो जीवनसाथी आपसे दूर हो सकते हैं। आपके बीच की खटास का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आप एक दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे। आप भविष्य की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। विशेष रूप से अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप दोनों को प्रयास करने की आवश्यकता है। सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। यदि हाल ही में आपने किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने की संभावना है। यदि आपके जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगे तो आप उसे नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप जीवनसाथी को ज्यादा समय देंगे। ऐसे में आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे। इस दौरान आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में चल रही है समस्याएं आपको तनाव दे सकती है। किसी बात पर आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप शांति से बैठकर अपने बीच के मसले को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी जोड़ों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अहम और टकराव से बचें।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ बिताए हुए पल आपके लिए यादगार रहेंगे। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। ऐसे में जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। अगर आपका प्रेम प्रसंग पहले से ही चल रहा है तो आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें। इस दौरान अपने रिश्ते में सुधार लाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस अवधि में आप किसी खूबसूरत जगह पर रोमांटिक डेट के लिए जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications