Weekly Love Horoscope (3rd to 9th June): इन 5 राशियों के लिए बेहद रोमांटिक रहेगा ये सप्ताह

Weekly Love Rashifal: इस हफ्ते कुछ राशियों की लव लाइफ बहुत में प्यार और रोमांस बना रहेगा, वहीं कुछ राशि वालों के प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि प्यार के मामले में ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लव लाइफ आपकी काफी बढ़िया रहेगी। आपके बीच प्यार और रोमांस बना रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जाएं। आपके पार्टनर के विचार आपको काफी प्रभावित कर सकते हैं। यदि आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला लेते हैं तो आपको अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है।

Weekly Love Rashifal 3rd June to 9th June Love Horoscope for all zodiac Signs in Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ समय से आप अपनी लव लाइफ पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, साथ ही आपको उनके मन की बात जाननें का भी मौका मिलेगा। इस अवधि में प्यार और रोमांस आपके दिल और दिमाग पर छाया रहेगा। आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करेंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए यह समय अनुकूल है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह के लिए विवादस्पद रहेगा। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। आप दूसरों की बातों में आकर अपने साथी के बारे में कोई भी राय ना बनाएं तो बेहतर होगा। अपने बीच की कड़वाहट को कम करने के लिए आप संवाद का सहारा लें। हो सके तो खुलकर अपने मन की बात अपने पार्टनर से शेयर करें।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। ऐसे में आप अपने साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है इस बात को लेकर आपके बीच मनमुटाव भी हो। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें और बात को ज्यादा बढ़ने ना दें। इस अवधि में आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आपको उनके लिए समय निकालने की आवश्यकता है। अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी लव लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने पार्टनर पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है, साथ ही आप उनकी भावनाओं को अनदेखा ना करें। अगर आप सिंगल है और आपको अपने साथी की तलाश है तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। जल्द ही आपके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। यदि काफी समय से आपने साथ में अच्छा वक्त नहीं बिताया है तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस अवधि में आप अपने बीच की सारी गलतफहमी को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने रिश्तों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपका गलत रवैया आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस अवधि में कुछ लोग आपके बीच दूरियां बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। अपने बीच की बातें ज्यादा इधर उधर करने से बचें। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका रिश्ता मजबूत होगा, साथ आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आप अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और एक दूसरे की भावनाओं का भी आदर करेंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आप आपके साथी की वजह से आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मुमकिन है आपको उनकी ओर से कोई शुभ समाचार मिले। ऐसे में सप्ताह के अंत में आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आपका यह समय आनंद में गुजरेगा और आपके लिए काफी यादगार भी रहेगा।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान आपको अपने साथी से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में मन बेहद अशांत रहेगा। भावनाओं में बहकर आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके साथी के दिल को ठेस पहुंचे। सप्ताह का मध्य आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान एक बार फिर आपकी रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह लौट आएगा। आपको एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आप अपनी रोमांटिक लाइफ पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आप अपने पेशेवर जीवन में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। ऐसे में इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनी समझदारी और धैर्य के बल पर आप चीजों को संभालने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप क्रोध और अहंकार से बचेंगे तो आपका रिश्ता और भी बेहतर हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आपके बीच कुछ मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें। अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी भी ना लेने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, June 3, 2024, 5:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion