Latest Updates
-
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं
Weekly Love Horoscope (8th to 14th July): इस हफ्ते इन राशि वालों की लव लाइफ में रहेगा रोमांस का तड़का
ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर रिश्तों पर भी पड़ता है। ऐसे में जुलाई का यह नया सप्ताह प्रेम के लिहाज से सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए आपके साप्ताहिक लव राशिफल से जानते हैं कि प्यार मोहब्बत के मामले में यह सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह प्रेम और उत्साह से भरा रहेगा। आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को इस दौरान संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको डेटिंग के कई मौके मिलेंगे। आप खुलकर एक दूसरे के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।
मिथुन (मई 20 से जून 20): प्रेम जीवन में प्रतिकूल स्थितियां रहेंगी। ऐसे में आपको अपने निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। बात बात पर गुस्सा करने से भी बचने की जरूरत है। अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें।
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): रिश्तों के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं और अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखें।
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में सुधार आएगा। इस अवधि में आप अपने साथी के लिए कुछ खास कर सकते है। एक दूसरे के साथ आपका वक्त भी अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। आपको अपने अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कठिन परिस्थितियों में भी आपके जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उनकी ओर से लाभ भी संभव है। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। आपको मनचाहा साथी मिलने की संभावना है।
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): सारी चिंताओ को भूलकर आप अपनी निजी जीवन पर ध्यान देंगे। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ यह समय सुकून और आनंद में गुजरेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आप अपनी रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे और अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। हो सकता है आप कहीं बाहर घूमने की भी प्लानिंग करें। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके बीच मनमुटाव होने की संभावना है। यदि आप समझदारी सेकाम लेंगे तो आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं।
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है। इस दौरान आपके जीवन की एक नई शुरुआत हो सकती है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा।
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी अपनी गलती के लिए क्षमा मांगकर आपका दिल जीत लेंगे। इस दौरान आपके बीच सब कुछ फिर से सामान्य हो सकता है। लव लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके बीच टकराव हो सकता है। बेहतर होगा अपने बीच की गलतफहमी को बढ़ाने ना दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications