Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ममता बनर्जी की होगी वापसी या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? रिजल्ट से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी
West Bengal Assembly Election 2026 Prediction: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। 9 अप्रैल 2026 से असम, केरल और पुदुचेरी में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग है। ऐसे में ये देखने वाली बात है कि क्या एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'खेला होबे' का नारा गूंजने को तैयार है, या हवाओं का रुख कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी 'मिशन बंगाल' को फतह करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई राखी की एक भविष्यवाणी ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। वोटिंग से पहले की गई इस बड़ी भविष्यवाणी में बंगाल के भविष्य को लेकर जो संकेत दिए गए हैं, उन्होंने टीएमसी और बीजेपी दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्या वाकई इस बार बंगाल में 'कमल' खिलेगा या दीदी का जादू बरकरार रहेगा? आइए जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिषीय सितारे और चुनावी आंकड़े।

डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी: क्या वाकई होगी दीदी की विदाई?
अभी पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई नहीं है लेकिन उससे पहले ही फेमस ज्योतिषाचार्य डॉ वाई राखी की भविष्यवाणी ने नतीजों की पोल खोल दी है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर डॉ. वाई राखी ने संकेत दिया है कि इस बार ग्रहों की स्थिति ममता बनर्जी के पक्ष में नहीं है ऐसे में बड़ा सत्ता परिवर्तन होता नजर आ रहा है। वाई राखी ने डंके की चोट पर कहा है कि ममता दीदी का मुख्यमंत्री बनना नामुमकिन है।
क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज?
डॉ वाई राखी ने ममता बनर्जी की हार की भविष्यवाणी की है और कहा है कि कुछ भी हो जाए बंगाल में जीत तो सिर्फ बीजेपी की ही होगी। हालांकि उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी कह दिया कि जीत के बावजूद भी उनका मुख्यमंत्री सत्ता चला पाता है या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अब अगर उनकी ये भविष्यवाणी सच होती है तो ममता दीदी को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि पिछले 15 सालों से सत्ता पर लगातार उन्हीं का आधिपत्य बना हुआ है।
चुनाव के दौरान होगी हिंसा
एस्ट्रोलोजर ने ये भी भविष्यवाणी की है कि इस बार चुनावी माहौल के बीच हिंसा होने के भी पूरे चांस हैं। अगर हिंसा होती है तो हालात बिगड़ भी सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल सीटें 294 हैं और बहुमत के लिए 148 की जरूरत है। मतदान 23 अप्रैल 2026 को पहले चरण का होगा और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। बात नजीतों की करें तो 4 मई 2026 को किसकी बनेगी सरकार ये भी पता चल जाएगा। इस बार TMC यानी ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला BJP के सुवेंदु अधिकारी से है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
