Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब? जानें शुभ है या अशुभ संकेत
Shakun Shastra: सनातन धर्म में पितरों की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कौवे को पितरों का दूत माना जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि कौवे से जुड़े कुछ संकेतों के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके पितर खुश हैं या नहीं। शकुन शास्त्र में भी कौवे से जुड़े कई शुभ और अशुभ संकेतों का उल्लेख मिलता है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि कौवा सिर छूकर जाए तो इसका क्या होता है और इससे जुड़े अन्य संकेत क्या कहते हैं -

कौवा सिर छूकर जाए तो क्या होता है?
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि कौवा किसी व्यक्ति के सिर को छूकर निकल जाए तो इसे सामान्यतः शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यह पितरों की कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक हो सकता है। साथ ही, इसे जीवन में किसी सकारात्मक परिवर्तन या शुभ समाचार के आगमन से भी जोड़कर देखा जाता है।
कौवा सिर पर चोंच मार दे तो क्या संकेत मिलता है?
मान्यताओं के मुताबिक, कौवे का सिर पर चोंच मारना शुभ नहीं माना जाता। इसे आने वाले समय में आर्थिक परेशानी, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों या पारिवारिक तनाव के संकेत के रूप में देखा जाता है। कुछ लोग इसे पितृ दोष या शनि से जुड़े संकेतों से भी जोड़ते हैं।
कौवा पैर पर मार दे तो क्या होता है?
शकुन शास्त्र में, कौवे का पैर मारना भी अच्छा संकेत नहीं माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यह व्यक्ति को भविष्य में किसी चुनौती या परेशानी के प्रति सतर्क रहने का संकेत देता है। इसलिए ऐसे समय में धन, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शरीर पर कौवे की बीट गिरना शुभ है या अशुभ?
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के ऊपर कौवे की बीट गिर जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इसे भविष्य में आने वाली किसी अशुभ घटना या बाधा का संकेत समझा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications