Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
Palmistry: अनामिका उंगली से जानिए पैसों के मामले में कितने भाग्यशाली हैं आप
हस्त रेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं के साथ व्यक्ति के शरीर की बनावट देखकर भी उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। उदाहरण के तौर पर हाथों की उंगलियां भी मनुष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है।
इसके अलावा शरीर के दूसरे अंगों से भी भविष्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। साथ ही व्यक्ति के स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि का भी पता चलता है। इस लेख में हम अनामिका उंगली की बात करेंगे। जी हां आपकी अनामिका उंगली आपके जीवन के कुछ बहुत बड़े रहस्य खोल सकती है।

अनामिका उंगली को रिंग फिंगर भी कहते हैं। इस पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो धन-संपत्ति, नौकरी, व्यापार, लव लाइफ आदि के बारे में बताती हैं। इसके अलावा इसकी बनावट से आपके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। तो चलिए देखते हैं अनामिका उंगली की बनावट और उस पर बनी रेखाएं व्यक्ति के बारे में क्या बता सकती है।
भाग्यशाली होते हैं अनामिका उंगली पर ऐसी रेखा वाले लोग
अगर एक सरल खड़ी रेखा अनामिका उंगली के पहले पर्व तक जाती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग पैसों के मामले में लकी होते हैं। इनका भाग्य पक्ष मजबत रहता है। व्यापार के क्षेत्र में यह खूब नाम कमाते हैं। इनका कारोबार दूर तक फैला होता है।
बड़ी अनामिका उंगली
यदि अनामिका उंगली हाथ की सबसे पहली उंगली से बड़ी हो तो ऐसे लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। अपने आत्मसम्मान को खोकर यह कोई भी कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा ऐसी उंगली वालों की एक और खासियत होती है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर इन्हें अपने साथी से बहुत लगाव होता है।
छोटी अनामिका उंगली
अनामिका उंगली का छोटा होना हस्तरेखा शास्त्र में अशुभ माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली छोटी होती है वह किसी कला का दुरुपयोग कर जीवन में आगे बढ़ता है। ऐसे लोग धोखे से पैसा कमाते हैं।

तर्जनी और अनामिका उंगली का बराबार होना
तर्जनी उंगली यानी हाथ की सबसे पहली उंगली और अनामिका उंगली अगर बराबर है ऐसे लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। यह बंधन में बंधना पसंद नहीं करते हैं। यह जीवन में अपने अनुसार ही सब कुछ करना चाहते हैं। इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है। ऐसे लोग अपने काम से काम रखते हैं।
अनामिका उंगली पर ऐसी रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली के पहले पर्व पर सरल और खड़ी रेखाएं बहुत ही शुभ होती है। कहते हैं। ऐसे लोगों का जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर रहता है। इन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। वहीं अनामिका उंगली के पहले पर्व पर स्थित लकीरें अगर उंगली के जोड़ पर जाकर मिलती हैं तो ऐसे लोग अपनी वाणी के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। यह अपनी बातों के जरिए किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
