Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
प्यार में धोखा देने के मामले में टॉप पर हैं ये 4 राशियां, सतर्क रहने में है भलाई
ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा जरिया है जो प्यार और रिश्तों जैसे हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। हर इंसान अपने में अलग है लेकिन राशियों से जुड़े कुछ लक्षण व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बताते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हम लोगों की राशियों की मदद से उनके रोमांटिक रिश्तों के बारे में भी कई तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। फिलहाल जानते हैं उन टॉप 4 राशियों के बारे में जो रिलेशनशिप में धोखा देने के लिए जानी जाती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। ये अपने दोहरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनकी पर्सनालिटी करिश्माई होती है जो दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। ये सोशल रहना पसंद करते हैं और इनकी इसी आदत की वजह से ये किसी रिश्ते में बंधे रहना पसंद नहीं करते हैं और कई मौकों पर किसी दूसरे शख्स के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के शासक ग्रह बृहस्पति देव हैं। इस राशि के लोगों में रोमांच और नए अनुभवों को प्राप्त करने की बड़ी लालसा रहती है। इस राशि के लोगों को अपनी स्वतंत्रता से बहुत प्यार होता है और इन्हें किसी बंधन में बंधे रहना चुनौतीपूर्ण लगता है। ये कई बार अति आत्मविश्वासी हो जाते हैं और रिश्ते में धोखा देने से भी नहीं चूकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। मगर कई बार इनकी इच्छाएं इन पर हावी हो जाती हैं। ये अपनी इंटिमेट इच्छाओं की पूर्ति के लिए रिश्ते से बाहर विकल्प तलाशने लगते हैं। इनका व्यवहार काफी रहस्यमय रहता है जिसकी वजह से इनके द्वारा किये जा रहे विश्वासघात का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस ग्रह के प्रभाव के कारण ये कभी-कभी जल्दबाज़ी में निर्णय ले लेते हैं जो उनके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। मेष राशि वाले जीवन के प्रति भावुक होते हैं। ये नई चीज़ों के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं। इनका प्रतिस्पर्धी व्यवहार इन्हें धोखा देने के लिए उकसाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











