Latest Updates
-
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी
महिलाओं के कौन से अंग फड़कना माना जाता है अशुभ? जो होता है मुसीबत का इशारा
Inauspicious Body Twitching In Women: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि अचानक आंख, होंठ या हाथ फड़कने लगे और आप सोच में पड़ गए कि यह क्यों हो रहा है? हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर में होने वाली यह अचानक फड़कन कई बार आने वाली खुशियों का इशारा होती है, तो कई बार यह मुसीबत या अशुभ घटनाओं की ओर भी संकेत देती है। यही कारण है कि प्राचीन काल से लेकर आज तक लोग अंग फड़कने को नजरअंदाज नहीं करते।
लेकिन इस बात को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि महिलाओं का कौन सा अंग फड़कना अशुभ होता है और कौन सा शुभ होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं के कौन से अंग फड़कने इशारा हैं कि कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है।
1. दाईं आंख फड़कना
अक्सर हमारी आंख फड़कने लगती है, ऐसे में महिलाओं के मन में ये सवाल आता है कि सीधी या उल्टी कौन सी आंख फड़कना शुभ और अशुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार, महिलाओं की दाईं आंख फड़कना अशुभ माना जाता है। ये संकेत देता है कि घर-परिवार में विवाद, तनाव या अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

2. होंठ या मुंह का फड़कना
आपने कभी नोटिस किया है कि कई बार हमारा होंठ और मुंह अचानक से हिलने लगता है या यूं कहें कि फड़कने लगता है। महिलाओं का होंठ फड़कना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इससे बुरी बातें या झगड़े होने की संभावना रहती है। खासतौर पर निचले होंठ का फड़कना महिलाओं के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।
3. हाथ या हथेली फड़कना
यदि महिलाओं की हथेली फड़कती है तो इसका अर्थ है कि अचानक खर्च बढ़ सकता है। यह धन हानि या आर्थिक तंगी का इशारा देता है। ऐसे में कभी आपके साथ ऐसा हो तो सावधान हो जाएं।
4. पैर या एड़ी का फड़कना
महिलाओं का पैरों का फड़कना यात्रा का संकेत तो देता है, लेकिन कई बार यह मुसीबत या कठिनाई का भी संदेश लाता है। और एड़ी फड़के तो पक्का लड़ाई होने वाली है। अब अगर आपका पैर फड़के तो इस खुशफहमी में नहीं रहना कि आप कहीं घूमने जाने वाले हैं।
5. भौंह का फड़कना
जान लें कि महिलाओं की दाईं भौंह का फड़कना अशुभ माना जाता है। यह परिवार में विवाद या तनाव का प्रतीक है। अगर कभी ऐसा हो तो अपने पर संयम रखें और फालतू के विवादों से दूर रहें। वरना हो सकता है कि आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
