Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
महिलाओं की आंख का फड़कना खुशियों का संकेत या आने वाली है परेशानी? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक मतलब
Aankh Fadakna Shubh Or Ashubh: अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि आंख फड़कने लगती हैं। आपने भी कभी न कभी अपनी आंख के फड़कने का अनुभव किया होगा। लेकिन क्या कभी सोचा कि इसका क्या मतलब हो सकता है? आंख का फड़कने का सामुद्रिक शास्त्र में बहुत महत्व होता है। उसमें बताया है कि कौन सी आंख फड़कने का क्या मतलब होता है। कुछ लोग सीधी आंख को फड़कना शुभ मानते हैं तो कुछ उल्टी आंख को फड़कना अशुभ मानते हैं।
आज हम महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या मतलब होता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जान लें कि आंख फड़कने का वैज्ञानिक कारण क्या होता है? आइए आप भी जान लें कि कौन सी आंख फड़कने का विज्ञान में क्या मतलब बताया गया है और धार्मिक महत्व के बारे में भी जान लेते हैं।
उल्टी आंख फड़कने का धार्मिक मतलब
अक्सर महिलाओं की आंख फड़कती है तो दिमाग में ख्याल आने लगते हैं कि अब आने वाले समय में क्या होने वाला है? बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं की उल्टी आंख फड़कने को शुभ बताया गया है। यदि किसी महिला की बाईं आंख फड़के तो समझ लें कि आने वाले समय में उनके लिए कुछ अच्छी खबर आने वाली है। बाईं आंख फड़कना आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा है और इसकी ओर भी इशारा है कि परिवार में किसी की तरक्की होने वाली है।

सीधी आंख फड़कने का धार्मिक मतलब
अब सीधी आंख फड़कने का मतलब भी जान लेते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला की सीधी आंख फड़के तो उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, सीधी आंख फड़कना किसी अशुभ समाचार का संकेत है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान और घरेलू विवाद की ओर भी इसका इशारा जाता है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि महिलाओं की उल्टी आंख फड़कना शुभ माना जाता है और सीधी आंख फड़कना अशुभ माना जाता है।
आंख फड़कने का वैज्ञानिक अर्थ
अब ये जान लेते हैं कि आंख फड़कने पर विज्ञान क्या कहता है। विज्ञान इसे न तो शुभ मानता है और न ही अशुभ मानता है। विज्ञान की भाषा में आंख तब फड़कती है जब थकान हो, नींद पूरी न हो, तनाव हो या आंखों पर अधिक दबाव हो। ऐसे में जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें और आंखों का ख्याल रखें क्योंकि आपकी आंखें इस दुनिया के रंग-बिरंगे नजारों को देखती हैं, लेकिन जरा उनसे पूछिए जो इस दुनिया को नहीं देख सकते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications