Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
World Environment Day 2023: इस बार पर्यावरण दिवस पर लगाएं अपनी राशिनुसार पौधा
पेड़-पौधे ही हैं जो जीवन और मृत्यु के चक्र के बीच सूत्रधार का काम कर रहे हैं। जीने के लिए ये जरूरी हैं, तो वहीं मृत्यु के बाद भी इनका अहम योगदान है।
पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये आबो-हवा को शुद्ध रखते हैं और साथ ही हमारे मन को भी सकारात्मक और स्वच्छ रखते हैं।

हिंदू धर्म में तो पेड़-पौधों की पूजा करने की परंपरा भी है। कुछ ऐसे तीज-त्योहार और व्रत हैं जो खास पेड़-पौधों की पूजा के बिना अधूरे माने जाते हैं। धार्मिक दृष्टि से पेड़ पौधों के संरक्षण का संदेश सदियों से दिया जा रहा है। समाज में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है।
इस दिन लोगों को प्रेरित किया जाता है कि वो कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। इस बार आप भी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा जरूर लगाएं और भाग्य का साथ पाने के लिए वो पौधा अपनी राशि के अनुसार चुनें।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल है। आपको सौभाग्य और सुख वृद्धि के लिए नीम, बरगद, तुलसी, लाल चंदन, अनार का पौधा लगाना चाहिए।
वृषभ राशि
शुक्र देव वृषभ राशि के स्वामी हैं। आपको जीवन में सकारात्मक नतीजे पाने के लिए जामुन और बबूल के पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी है बुद्धि के देवता बुध देव। आपको शुभ परिणाम प्राप्त करने और सुख समृद्धि के लिए बांस, तुलसी, शीशम का पेड़ लगाना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। आपके लिए नीम, तुलसी जैसे औषधीय पौधे लगाना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। उनकी कृपा पाने के लिए आप बरगद, पलाश या नाग केसर का पौधा लगा सकते हैं। सूर्य की कृपा से समाज में मान-सम्मान मिलता है और पिता के साथ रिश्तों में सुधार आता है।
कन्या राशि
बुध देव आपकी राशि के स्वामी हैं। आपको शुभ फल की प्राप्ति के लिए बांस, तुलसी, शीशम का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। आपके लिए अर्जुन, रीठा, बेल का पौधा लगाना शुभ रहेगा। इस पर्यावरण दिवस पर आप इनमें से कोई पौधा जरूर लगाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। आपको जीवन में सकारात्मकता और शुभ फल की प्राप्ति के लिए मोलश्री, अर्जुन का पौधा लगाएं। लाल रंग के फूल वाले पौधे आपके लिए लकी रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। आपको पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके सलाल, मोलश्री, चीड़ के पेड़ लगा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। आप जीवन में सफलता और शुभता पाने के लिए नीले रंग के फूल वाले पौधे लगाएं। आप इस बार आक या शमी का पेड़ लगा सकते हैं।
कुंभ राशि
मकर राशि के समान कुंभ राशि के स्वामी भी शनि महाराज हैं। आपको भी नीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। शमी का पौधा लगाना आपके लिए लकी रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव हैं। आपके लिए पीले रंग के फूल या फल वाले पौधे लगाना बहुत शुभ रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
