Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
World Health Day 2024 Astrology: राशि के अनुसार जानें सेहत को बेहतर बनाने के टिप्स
World Health Day 2024 Astrology: स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ रहने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को स्वस्थ रहने की आदतों के बारे में समझाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग अलग राशियों में ग्रहों नक्षत्रों की करियों का सीधा प्रभाव जातकों के स्वास्थय पर भी पड़ता है। जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर विभिन्न राशियों के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है -
World Health Day 2024 Astrology in Hindi
मेष राशि
मेष राशि को ऊर्जा से भरी गतिशील शारीरिक गतिविधियों से लाभ मिलता है। मार्शल आर्ट, हाई स्पीड प्रशिक्षण और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे साहसिक खेल उन्हें उत्तेजित रखते हैं और उनके स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपने जीवन में आराम को महत्व देते हैं। इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में योग, ध्यान और सैर जैसी क्रियाओं से लाभ मिलता है। जैविक और नियमित भोजन से भरपूर संतुलित आहार उनकी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपने जीवन में उर्जा को पसंद करते हैं। उन्हें ऐसी चीज़ों में शामिल होना पसंद होता जिसमें उन्हें नये कौशल सीखने और सामाजिक मेलजोल बढाने का मौका मिलें। योग व ध्यान मिथुन राशि के लोगों के स्वास्थय को बेहतर बनाने के साथ साथ उनके बैचैन मन को शांत करने में भी मदद करेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग स्वभाव से संवेदनशील व पोषण प्रेमी होते हैं। इस राशि के जातक उन गतिविधियों से खुश होते हैं जिससे उन्हें भावनात्मक कल्याण मिलें, जैसे नियमित रूप से डायरी लिखना आदि। नियमित पौष्टिक भोजन और आरामदायक घरेलू वातावरण उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले स्वभाव से जीवंत और उत्साही होते हैं। वे ऐसी गतिविधियों में रुचि रखते हैं जो उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, जैसे नृत्य, रंगमंच और कला। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार उनकी जीवन शक्ति को बनाए रखने में मदद करते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक जीवन के प्रति व्यावहारिक और विस्तार-उन्मुख होते हैं। उनका स्वास्थय नियमित व्यायाम और योग से लाभान्वित होता है। कन्या राशि के जातकों को अपने पेट और पाचन का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि वाले जीवन में संतुलन और सामंजस्य की चाह रखते हैं। वे योग, ताई ची और ध्यान जैसी संतुलन को बढ़ावा देने वाली चीज़ों में रूचि रखते हैं। घर और कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बनाना उनकी भलाई के लिए आवश्यक होता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से प्रखर और भावुक होते हैं। वे उन गतिविधियों से लाभ लेते हैं जो उनकी ऊर्जा को रचनात्मक रूप से प्रसारित करती हैं, जैसे योग, ध्यान और मार्शल आर्ट। पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम से जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोग साहसी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। वे आउटडोर रोमांच और दार्शनिक अध्ययन जैसी चीज़ें उन्हें उर्जा से भर देती है। नियमित व्यायाम और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार उनकी जीवन शक्ति का समर्थन करते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले अनुशासित और लक्ष्य-उन्मुख होते हैं। वे उन गतिविधियों से लाभान्वित होते हैं जो उनके फोकस और दृढ़ संकल्प को बढ़ाती हैं, जैसे कोई स्पोर्ट्स या रनिंग। संतुलित आहार और नियमित नींद उनके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग नई शुरुआत को पसंद करने वाले और दूरदर्शी होते हैं। वे सामाजिक मेलजोल और अपने वैचारिक क्षमताओं को बढ़ावा देनी वाली क्रियाओं से खुश होते हैं। हालांकि जातकों को अपने दैनिक जीवन में समय समय पर ब्रेक लेना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के लोग सहज और सहानुभूतिशील होते हैं। वे उन गतिविधियों से लाभान्वित होते हैं जो विश्राम और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, जैसे कला, संगीत और ध्यान। जातकों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित नींद और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
