Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Introvert Zodiac Signs: ये राशियां हैं सबसे ज्यादा इंट्रोवर्ट, अपनी बात जल्दी नहीं करते किसी से शेयर
Introvert Zodiac Signs: जिस तरह से हाथ की सभी उंगलियां एक बराबर नहीं होती हैं, ठीक उसी तरह इंसानों का स्वभाव भी अलग अलग होता है। मुख्य तौर पर समाज में दो तरह के लोग मिल जाएंगे एक होते हैं एक्सट्रोवर्ट और दूसरे हैं इंट्रोवर्ट। इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी, ऐसे लोग जो मेलजोल ज्यादा पसंद नहीं करते हैं और एकांत में समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है।
हर साल 2 जनवरी को दुनियाभर में वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम उन 4 राशियों के बारे में जानते हैं जो अपने इंट्रोवर्ट स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये जल्दी किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में ये पता लगा पान बहुत मुश्किल हो जाता है कि उनके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का नेचर इंट्रोवर्ट होता है। ये लोगों से जल्दी बातचीत नहीं करते हैं। इन्हें हमेशा ये डर सताता है कि सामने वाला शख्स इन्हें चोट पहुंचा देगा। ये इसी भय के कारण दूरी बनाकर रखते हैं। ये किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति में खुद को फंसता हुस देखना नहीं चाहते हैं। ये ऐसी स्थिति से बचने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं और इसके लिए अपने में ही सीमित रहना बेहतर विकल्प समझते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। मगर ज्यादातर मौकों पर ये बातचीत करने से बचते हैं। इनके अंदर अंतर्मुखी गुण पाया जाता है। ये किसी से काम के सिलसिले में ही बात करना जरूरी समझते हैं। ये बातचीत से बचकर भागते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक भी अंतर्मुखी यानी इंट्रोवर्ट माने जाते हैं। ये जल्दी बाहरी लोगों के सामने नहीं खुलते हैं। ये बातचीत से बचने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन्हें किसी से बात करने के बारे सोच कर ही सिरदर्द होने लगता है। इन्हें खुद में व्यस्त रहना और अपने दायरे में ही सीमित रहना पसंद होता है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग वैसे तो बहुत चंचल माने जाते हैं। मगर ये एक नंबर के मूडी भी होते हैं इसलिए इन्हें इंट्रोवर्ट राशियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। ये जिन लोगों के साथ कम्फर्टेबल होते हैं सिर्फ उन्हें से बातचीत करना पसंद करते हैं। अन्य लोगों से बात करने के नाम पर ये दूरी बना लेते हैं। ये ज्यादातर मौकों पर एकांत में समय गुजारना पसंद करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
