Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
Vastu Tips of the Year 2023:इन वास्तु उपायों ने बदली लोगों की जिंदगी, साल खत्म होने से पहले देखें टॉप टिप्स
Most Searched Vastu Tips of the Year 2023: वास्तु की मदद से आम जीवन को कई तरह की बाधाओं से बचाया जा सकता है। इतना ही नहीं जीवन में यदि कोई कठिनाई आ रही है तो उससे राहत पाने के लिए भी वास्तु टिप्स की मदद ली जा सकती है।
यदि जीवन में खुशियों के आगमन कोई रूकावट आ गयी है तो स्थिति को अनुकूल बनाने में वास्तु उपायों से काफी सहायता मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह सुख समृद्धि का द्वार खोलने में बड़े कारक के रूप में काम करते हैं।

घर परिवार की सुख शांति, सेहत, धन, वैवाहिक जीवन, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र है जहां सकारात्मक परिणाम पाने के लिए वास्तु की मदद नहीं ली जा सकती है। साल 2023 में लोगों ने वास्तु के उपायों की मदद लेकर अपने जीवन को खुशहाल बनाया है। आइये जानते हैं वास्तु के टॉप सर्च किये गए उपायों के बारे में।
धन की बचत के लिए वास्तु उपाय
ज्यादातर लोगों की समस्या यह होती है कि धन की आवक जितनी है उससे ज्यादा का खर्चा ही हो जाता है। लोग बचत नहीं कर पाते हैं और न ही अपने खर्चों पर नियंत्रण रख पाते हैं। घर में धन से जुड़ी समस्या का निवारण करने में मनी प्लांट काफी मददगार होता है। आप घर के दक्षिण दिशा में मनी प्लांट लगाएं इससे धन का आगमन बढ़ेगा और अवांछित खर्चों पर लगाम लगेगी। घर में पानी को रखने के स्थान पर भी ध्यान दें। जानकारों की मानें तो पानी घर के उत्तर दिशा में होना चाहिए।

स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए वास्तु उपाय
इंसान का स्ट्रेस फ्री रह पाना आज के समय में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मगर लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव लगा ही रहता है। घर परिवार में कलह क्लेश तनाव को बढ़ा देते हैं और जिंदगी को बोझ बना देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं वास्तु उपायों की मदद से आप तनाव से बाहर निकल सकते हैं।
घर में सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए आप मुख्य द्वार पर पौधे लगाएं। स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से भी लाभ होगा। आप अपने बेडरूम में भी पौधे रखें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। आप मोमबत्ती या फिर दिए की रौशनी में ध्यान लगाएं। आपको जरूर लाभ होगा।
परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए वास्तु उपाय
घर परिवार में किसी एक सदस्य की भी तबियत खराब हो तो पूरा माहौल भारी हो जाता है। मौजूदा समय में कोई न कोई बीमारी घेरे ही रहती है। यदि घर में आये दिन कोई बीमार पड़ जाता है तो इससे राहत पाने का उपाय भी वास्तु के पास है।
इसके लिए आप एक मुट्ठी चावल अपने हाथ में रखें और 11 या फिर 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कर उन्हें चिड़िया के लिए डाल दें। इसके अलावा आप एक खुले बर्तन में पानी रखें और उसमें फूल डालकर बीमार सदस्य के सिरहाने पर रख दें। रात भर वहीं रखने के बाद इसे अगली सुबह किसी पौधे में डाल दें।
बच्चों की अच्छी सेहत और सुकूनभरी नींद के लिए उन्हें हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके सुलाएं। उनके कमरे का दरवाजा और खिड़की एक दूसरे के विपरीत दिशा में होनी चाहिए ताकि वेंटिलेशन बना रहे।
घर से यदि बीमारियों का पीछा नहीं छूट रहा है तो नमक का पोछा लगाने से लाभ होगा। इससे घर से नकारात्मकता दूर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications