Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आंवला हेयर मास्क : घने और लंबे बालों के लिए
क्या आपके बाल झड़ते हैं और आप अपने बालों में कंघी करने से डरती हैं। तो आज हम आपका यह डर खत्म करते हैं। आज हम आपको बालों को स्वस्थ रखने के लिए आंवले से बने हेयर मास्क के बारे बाताने जा रहें हैं।
Flipkart Diwali Sale 2016! Get upto 80% Off Fashion apparels, Accessories & more
आंवले को इंडियन गूस्बेरी भी कहा जाता हैं जो की ना सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि बालों को घना और लंबा बनाता हैं।
आवलें में किसी और फल या सब्ज़ी के मुकाबलें काफी अधिक विटामिन सी पाया जाता है। जो की आपके बालों के कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाता है।

इतना ही नहीं आंवले में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसको न सिर्फ लगाने से बल्कि खाने से भी बालों को लाभ पहुंचता है। आंवले का रस बालों की जड़ों में लगाने से डेंड्रफ नहीं होता है साथ ही नए बाल भी निकलना शुरू हो जाते हैं।
अगर आपको बहुत जल्दी सुधार देखना है तो रोज़ एक उबला हुआ आंवल खाएं। इसके अलावा आज हम आपको कुछ आंवलें से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में बाताने जा रहें हैं जो आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं।

बालों के लिए तेल
एक मुट्ठी आंवल लें और 5 से 6 हिबिस्कुस के पत्ते काट लें। इसके बाद एक कप नारियल का तेल लें। इसे धीमी आंच पर पकाएं फिर इसमें आवंला और हिबिस्कुस के पत्ते डाल दें। इसे 20 मिनट तक उबालें उसके बाद गैस बंद कर, ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब भी आपको तेल लगाना हो तो इसे इस्तेमाल करें।

हेयर मास्क
1 चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिगों दें, फिर सुबह में इसे पीस कर पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच आवंला पाउडर और 1 चम्मच दही मिलाये और पेस्ट बना लें। अब इसे अच्छे से अपने बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर इसे पानी से धो दें। आमला और कडी पत्ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल

बालों को चमक देने के लिए
एक चम्मच एप्पल साइडर विनगर में 10 बूँदें आवलें के तेल की मिलाएं फिर इसमें एक चम्मच शहद और एक कप पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को शैम्पू के बाद पांच मिनट अपने सिर की मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

सफ़ेद बालों के लिए हेयर मास्क
एक कप जैतून के तेल में एक चम्मच आंवला पाउडर और एक मुट्ठी करी पत्ते मिलाएं। इसे 15 मिनट तक उबालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे रोज़ रात में लगाए और सुबह धो दें। इसे हफ्ते में दो बार करें।

बालों के लिए कंडीशनर
1 अंडे की सफेदी लें उसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शहद मिला लें। अब इसे अच्छे से मिला लें। फिर अपने बालों को गीला करे और इस आंवलें हेयर मास्क को अपने बालों में लगाए। इसे अच्छे से सूखने दें फिर शैम्पू से धो लें।

दो मुँहे बालों के लिए हेयर मास्क
एक चम्मच मेहंदी पाउडर, में एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं अब इसमें दही को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे बालों पर लगाए और एक घंटे ले किये छोड़ दें। सूखने के बाद शैम्पू से अपने बाल धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
