Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
DIY: ड्राय और डैमेज बालों से हो गए परेशान, सिल्की एंड स्मूद बालों के लिए घर पर ही बनाए कंडीशनर
DIY Conditioner Recipe :गर्मी में सिर्फ त्वचा ही नहीं बाल भी धूप के चपेट में आने से अपनी चमक खो बैठते हैं और मुरझा जाते हैं। बता दें कि रूखे बालों में नई जान डालने के लिए ऑयल, शैंपू के साथ-साथ कंडीशनर भी जरुरी होता है।
हेयर वॉश के बाद कंडीशनर आपके बालों में नई जान डालता है, जिससे वो सॉफ्ट और सिल्की बने रहते हैं। हालांकि, मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त कंडीशनर की जगह आप नेचुरल चीजों से बने कंडीशनर का इस्तेमाल बालों में करें तो इसका फर्क अधिक देखने को मिलेगा।

यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ सेहतमंद रखने में भी मदद करेगा। हम आपको यहां 3 DIY कंडीशनर रेसिपीज बता रहे हैं जो आपके बालों को कुदरती तौर पर नरिश करेगा।
केले और नारियल तेल (DIY Banana And Coconut Oil Conditioner)
गर्मी में बालों को मुलायम बनाने के लिए कंडीशनर के तौर पर केला लगाए। ये आपके बालों को नरिश करने के साथ सॉफ्ट बनाता है।
कंडीशनर बनाने के लिए केले में कुछ बूंदे नारियल तेल मिला लें। एक केले को अच्छी तरह मैश कर लें फिर उसमें कुछ बूंदे नारियल तेल मिक्स कर दें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद बालों पर लगा लें। 15 मिनट के बाद बालों को धो लें।
दही और अंडा (DIY Yoghurt And Egg Conditioner)
बालों के लिए दही और अंडा भी एक अच्छा कंडीशनर साबित हो सकता है। दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता हैं, जो स्कैल्प क्लींजर के साथ डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है। अंडा रुखे बालों में जान भरने के लिए जाना जाता है। इस कंडीशनर को आपको शैंपू करने से पहले लगाना चाहिए।
एक अंडे की जर्दी ले और इसमें छह चम्मच दही मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह फेंटकर मिला लें। जब ये अच्छी तरह से मिल जाए तो इसे बालों के स्कैल्प और फिर बालों पर लगाएं। लगाने के 20 मिनट बाद बाल धो लें।
एलोवेरा जेल और आर्गन ऑयल (DIY Aloe Vera Gel And Argon Oil Conditioner)
एलोवेरा जेल हर तरह से बालों के लिए फायदेमंद होता एलोवेरा के ताजे पत्तों को इस्तेमाल कर इसका जेल निकाले और इसमें कुछ बूंदे आर्गन ऑयल मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक लगा लें। आधे घंटे बाद गीले तौलिए की मदद से बालों को अच्छी तरह पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
