Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है शहद, जानें स्किन के लिए है कितना फायदेमंद
शहद का प्रयोग आप स्वाद व नीबू पानी में करते हैं, लेकिन क्या इसके इतर शहद के प्रयोग व गूणों से परिचित हैं। शायद नही, तो बता दें कि शहद एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है, जो त्वचा की सेहत के लिए बेहतरीन है। शहद मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को सेहतमंद बनाता है। बहुत से कॉस्मेटिक्स में भी शहद का प्रयोग होता है। जानते हैं शहद के 5 ब्यूटी फायदे।

1. क्लींजर के रूप में
क्या आप जानते हैं शहद को फेशियल क्लींज़र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है? यदि बाजार में उपलब्ध कोई भी फेशियल क्लींजर आपकी त्वचा टाइप पर काम नहीं कर रहा है, तो इसे आजमाएं। इसके लिए शहद को थोड़े से नारियल के तेल में मिला लें। इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर धो लें। इसे आप मेकअप रीमूवर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह धीरे-धीरे मेकअप को ढीला कर देगा और आपको छिद्रों को खोलने में भी मदद करेगा।

2. मॉइस्चराइजर के रूप में
अगर आपकी त्वचा रूखी है और मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाने पर खुजली होती है। ऐसे त्वचा को ष्शहद की पतली और एक लेयर लगाकर मॉइस्चराइज करें। इसे कुछ मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें। शहद का मास्क आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

3. नहाने में शहद
जिस दिन आप आराम से स्नान करना चाहते हैं, इस शहद स्नान को आजमाएं। अपने बाथटब में 1/4 कप शहद और 2 कप दूध डालें। यह बाथ न केवल आपको शांत स्नान अनुभव देगा, बल्कि त्वचा को मॉइस्चराइज भी करेगा।

4. एक्सफोलिएटर के रूप में शहद
त्वचा को समय-समय पर एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है। जैसे ही हम बाहर निकलते हैं धूल और गंदगी त्वचा के रोमछिद्रों पर जमा होती जाती है। यदि इन छिद्रों को समय पर साफ नहीं किया जाता है, तो वे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स में बदल जाते हैं और मुंहासे हो जाते हैं। शहद का उपयोग मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ़ करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा शहद लें और उसमें कुछ इंस्टेंट कॉफी पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे और गर्दन को साफ़ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गर्म पानी से धो लें।

5. सनबर्न के उपचार के रूप में
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इसे सनबर्न से छुटकारा दिलाता है। शहद सूजन को ठीक करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। इसे एलोवेरा जेल में मिलाकर धूप से झुलसी त्वचा पर लगाएं। पर लगाया जा सकता है।
नोट - शहद आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन सामग्री है। हमारा सुझाव है कि एलर्जी की जांच के लिए इसे सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ पर पैच टेस्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
