Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Lemon Juice Bath : नींबू पानी से नहाने के फायदे जान, रोजाना आप लेमन बाथ लेना शुरु कर देंगे
Lemon juice Bath Benefits : नींबू के रस का किचन में कई तरह से इस्तेमाल होता है। सबसे ज्यादा गर्मियों में लोग नींबू पानी पीते हैं इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर को सेहतमंद बनाए रखते हैं। इसके अलावा ये बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। लेकिन आपको एक बात पता नहीं होगी कि नींबू पीने पीने ही नहीं बल्कि इससे नहाने के भी कई फायदे होते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाकर नहाने के सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। इस एक कारगर तरकीब से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं।

चलिए, जानते हैं नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाकर नहाने कमालके फायदे।
शरीर की गंध करें दूर
पानी में नींबू का रस मिलाकर नहाने से बॉडी ओडर की समस्या खत्म होती है। गर्मियों में अक्सर पसीने की वजह से शरीर से दुर्गंध आने लगती है। नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पसीने की वजह से बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके शरीर को दुर्गंध फ्री बनाता है।
क्लींजर की तरह काम करता है
नींबू रस ब्यूटी केयर में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद भरपूर विटामिन सी आपकी स्किन को अंदर से क्लीन करके स्किन पोर्स को साफ करता है और ऑयली स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

स्किन इंफेक्शन से बचाएं
नींबू के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्किन में मुहांसों की समस्या को कम करता है। ये एंटीफंगल भी है जो कि दाद-खाद-खुजली जैसी किसी भी फंगल इंफेक्शन में भी कारगर है। तो, जब आप नींबू के रस को नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो ये स्किन की कई समस्याओं से बचाव में मददगार है।
ऑयली स्किन से राहत
गर्मियों में अक्सर लोग ऑयली स्किन की शिकायत करते हैं। गर्मियों में चेहरे से तेल निकलने की वजह से चेहरा चिपचिपा और मुंहासों से भर जाता है। नहाने के पानी में दो चम्मच नींबू का रस नहाने से चेहरा का अतिरिक्त तेल कम हो जाता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड चेहरे को ऑयल फ्री बनाने में मदद करता है।
दाग-धब्बे की समस्या करें दूर
नींबू के अंदर सिट्रिक एसिड होता है जो न केवल शरीर की गंदगी दूर करता है बल्कि नींबू में पाए जाने वाले ब्लीचिंग प्रॉपर्टी चेहरे के दाग- धब्बे दूर करता है। नहाने के पानी में नींबू के रस मिलाने से चेहरा साफ सुथरा और चमकदार बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
