Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दुनियाभर में तुर्की महिलाओं की खूबसूरती का बजता है डंका, ये हैं उनकी ग्लोइंग स्किन के 5 राज
Turkish Women Beauty Secrets : हाल ही में तुर्की के फेमस एक्ट्रेस हांडे अर्चील (Hande Ercel) इंडिया आई हुई थी। फैंस उन्हें तुर्की के पॉपुलर शो 'प्यार लफ़्ज़ों में कहा' में हयात के किरदार के लिए जानते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। मीडियाभर में उनकी खूबसूरती के चर्चे छाए रहे।
इंडियन फैंस हांडे अर्चील की खूबसूरती को देख कायल हो गए। सिर्फ हांडे अर्चील ही नहीं कई टर्किश एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं। वैसे आपको बता दें कि तुर्की की महिलाओं की गिनती दुनियाभर की सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं में होती हैं। तुर्की की महिलाओं को काफी फोटोजेनिक माना जाता है। इनकी खूबसूरती सी जुड़े सीक्रेट को लोग इंटरनेट पर भी काफी सर्च करते हैं।

आइए आज जानते हैं कि तुर्की की महिलाओं की खूबसूरती का सीक्रेट क्या हैं?
गुलाबजल
तुर्की की महिलाएं अपनी स्किन को टोन करने के लिए कई सालों से गुलाब जल का इस्तेमाल करती आ रही हैं। इससे त्वचा न सिर्फ निखरती हैं बल्कि बेदाग और खूबसूरत सी नजर आती है। गुलाब जल में ऐसे कई गुण होते हैं जो त्वचा के पीएच स्तर को मैंटेन रखता हैं। गुलाब जल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। आप इसका इस्तेमाल मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगाकर सकती हैं।
ऑलिव ऑयल का भी करती हैं इस्तेमाल
तुर्की की महिलाओं की खूबसूरती का एक राज ऑलिव ऑयल भी हैं। इस देश में ऑलिव ऑयल का खूब सेवन किया जाता है। ऑलिव ऑयल में खूब विटामिन ई पाया जाता है। जो दाग-धब्बों से लेकर पिगमेंटेशन और टैनिंग को साफ करने में मदद करता हैं और ये स्किन के कॉम्पलेक्शन में भी इजाफा करता है।

तुर्की हम्माम
तुर्की की महिलाओं की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज है हम्माम। तुर्की महिलाओं के लिए हम्मान बाथ लेना जरुरी होता है। ये स्टीम बाथ उनकी संस्कृति का भी एक हिस्सा। इस स्टीम बाथ को लेने से पहले महिलाएं पूरे शरीर में अच्छे से ऑयल मसाज करती हैं। फिर स्टीम बाथ लेने के बाद महिलाएं पारम्पारिक दस्ताने (Kese) से पूरी बॉडी को स्क्रब करती हैं। इसके बाद वो अच्छे से शॉवर लेती हैं। इससे डेड स्किन निकल जाती हैं और स्किन शाइन करती हैं
दही
तुर्की महिलाएं हफ्ते में एक बार स्किन और बॉडी पर दही का लेप लगाती हैं। दही में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन फ्रैंडली होता है।
मेहंदी
तुर्की की महिलाएं अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेहंदी का लेप लगाती हैं। इसमें वो कई किस्म के हर्ब्स और ऑयल का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











