Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खूबसूरत स्किन की मल्लिका होती हैं ईरानी महिलाएं, ये हैं इनकी खूबसूरती के 6 राज
Irani Women Beauty and Skin care Tips : ईरान की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पर्शियन महिलाओं (पहले ईरान को पर्शिया कहा जाता था) को खूबसूरती की मिसाल कहा जाता है। पर्शियन महिलाओं की खूबसूरती की एक वजह ईरान की भौगोलिक और जेनेटिक कंडीशन तो हैं ही इसके अलावा ये खुद की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सदियो पुराने स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करती हैं।
इसके अलावा ये डाइट में उन ट्रेडिशनल चीजों को रेग्युलर तौर पर शामिल करती हैं, जिनसे उनकी स्किन ग्लोइंग और बालों की शाइनिंग बरकरार रहती है। आइए आज आपको भी बताते हैं कि पर्शियन महिलाओं की प्राचीन स्किनकेयर और ब्यूटी सीक्रेट।

गुलाब जल
ईरानी महिलाएं सदियों पुराना स्किन केयर आज भी फॉलो करती हैं। पुराने जमाने में पर्शियन महिलाएं चेहरा धोने के लिए गुलाब जल या दूध का इस्तेमाल करती थी। आज भी कई ईरानी महिलाएं इन सेल्फ केयर टिप्स को फॉलो करती हैं। गुलाब जल और दूध में विटामिन ए और ई होता है, जो त्वचा की टोनिंग करके चेहरे की रंगत बढ़ाता है।
नमक का पानी
पर्शियन महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती हैं। ईरान में महिलाएं सदियो से इस एक घरेलू उपायों को अजमाती आ रही है। इससे बॉडी की डेड स्किन निकलती है और इससे स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं नहीं होती है।
बड़ी आंखों का राज
ईरानी महिलाएं बड़ी-बड़ी आंखों के लिए जानी जाती हैं। अपनी आंखों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए वो पर्शियन महिलाएं सदियो से कार्बनिक नारियल का तेल उपयोग करती आई हैं। वो इससे आंखों के आसपास के एरिया में मसाज करती हैं ताकि बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से आंखे स्वस्थ और हेल्दी नजर आएं।
शहद खाती हैं
ईरान की महिलाएं प्रतिदिन अपनी डाइट में शहद खाती हैं। वो शक्कर की जगह शहद का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो चेहरे पर मुंहासे और झुर्रियों जैसी स्किन समस्याओं को कम करता है।
खूब खाती हैं अखरोट
पर्शियन महिलाएं अपनी डाइट में खूब अखरोट खाती है, इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन और बालों की क्वॉलिटी को अच्छा करता है। इसे खाने में बॉडी में नमी रहती है। इससे स्किन मुलायमदार बनी रहती है। अखरोट खाने से वजन कंट्रोल रहता है।
तीखी नाक के लिए करवाती हैं सर्जरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान में नाक की प्लास्टिक सर्जरी यानी राइनोप्लास्टी बहुत ही कॉमन है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान में सालाना 60 हजार महिलाएं अपनी नाक की सुंदरता बढ़ाने के लिए Nose job का सहारा लेती है। ईरान में तीखी नाक को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। तीखे नैन नक्श पाने के लिए ईरानी महिलाओं को प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने में भी कोई परहेज नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
