Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल्स को कहें बाय-बाय, इन 7 घरेलू उपायों से आंखों की खूबसूरती लौटाएं
How To Remove Dark Circles Naturally: सुंदर आंखें चेहरे की सबसे बड़ी खूबसूरती होती हैं। कहते हैं कि सुंदर आंखें खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। जब मेकअप भी किया जाता है तो शुरुआत आंखों से ही होती है। लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) इस निखार को फीका कर देते हैं। नींद की कमी, तनाव, खराब खानपान और स्क्रीन टाइम बढ़ने से ये समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में आम हो गई है। हालांकि मेकअप से इन्हें कुछ समय के लिए छुपाया तो जा सकता है, लेकिन मेकअप उतरते ही आंखों के नीचे का कालापन चेहरे को भद्दा बना देती हैं। ये समस्या न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों और बच्चों को भी हो रही है।
अगर आप भी थकी और उदास आंखों को फिर से चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं 7 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे। ये न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम करेंगे, बल्कि आंखों की त्वचा को पोषण देकर उन्हें हेल्दी और फ्रेश लुक देंगे। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं उन दादी-नानी के घरेलू नुस्खों के बारे में जो बढ़ा देंगे आंखों की खूबसूरती।

1. खीरे के स्लाइस
खीरे सेहत के साथ ही ब्यूटी के लिए भी बहुत काम के होते हैं। इनमें मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को हाइड्रेट करती है और स्किन के लिए भी लाभकारी होती है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को दूर करने के लिए आप ठंडे खीरे के स्लाइस को 10-15 मिनट आंखों पर रखें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C त्वचा को ठंडक देकर काले घेरों को कम करते हैं।

2. ठंडी ग्रीन टी बैग्स
ग्रीन टी के इस्तेमाल से वेट लॉस होता है ये तो आपने सुना ही होगा। अब हम आपको ग्रीन टी के इस्तेमाल से आँखों के नीचे पड़े काले घेरों को दूर करने का भी तरीका बता रहे हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें और 15 मिनट आंखों पर रखें। ग्रीन टी में मौजूद टैनिन और कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर सूजन कम करते हैं।
3. गुलाब जल
गुलाब जल भी डार्क सर्कल के लिए अच्छा होता है। इसके लिए कॉटन पैड को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर 10 मिनट रखें। यह त्वचा को हाइड्रेट कर नेचुरल ग्लो लाता है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। बता दें कि ताजा एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इसमें मौजूद विटामिन-E त्वचा को पोषण और ठंडक देता है।
5. आलू का रस
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें, कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं। यह नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो पिगमेंटेशन को हल्का करता है।
6. बादाम तेल
बादाम का तेल भी डार्क सर्कल के लिए अच्छा होता है। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम तेल से हल्की मालिश करें। इसमें मौजूद विटामिन-E और फैटी एसिड्स त्वचा को रिपेयर करते हैं।
7. पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन
रोज 7-8 घंटे की नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं। हेल्दी लाइफस्टाइल डार्क सर्कल्स से बचने का सबसे आसान तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
