Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दाढ़ी-मूंछ के बाल होने लगे है सफेद, काला और घना करने के ये हैं 10 टिप्स
खराब लाइफ स्टाइल और खानपान की वजह से आजकल पुरुष न सिर्फ सिर के बल्कि दाढ़ी-मूंछों पर भी छाई सफेदी के वजह से परेशान रहने लगे हैं। इसके लिए वो सिर बालों के अलावा अब दाढ़ी-मूछों के बाल को भी रंगने लगे है। हालांकि इसके लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर अच्छे परिणाम देखे जा सकते हैं।
दाढ़ी-मूंछ के बालों को टेस्टेस्टेरॉन और डाइहाइड्रो टेस्टेस्टेरॉन (DTH) हॉर्मोन प्रभावित करते हैं। अगर इन हॉर्मोन को कंट्रोल करने वाले फूड खाए तो दाढ़ी-मूंछ के बाल घने होते हैं।

इनसे दाढ़ी-मूंछ के बालों की सफेदी भी दूर होती है। प्रोटीन, विटामिन C, विटामिन E और जिंक से भरपूर फूड खाने से दाढ़ी और मूंछ के बालों को सफेद होने से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार ऐसे भी काले और घने होते हैं। आइए जानते हैं दाढ़ी-मूंछ के बाल को घने और काले करने वाले फूड की लिस्ट।
आंवला और नारियल तेल
आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल भी दाढ़ी और मूंछो के बाल काला बना सकता है। दाढ़ी और मूंछो के बाल को काला करने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल में आंवला डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक नारियल तेल में, आंवला का रस पूरी तरह मिलकर इसे काला न बना दें। अब इसे रोज सुबह अपनी दाढ़ी और मूंछो में मालिश करके आप खुद ही इसके परिणाम देख सकेंगे।

पपीता-एलोवेरा खाएं
पपीता और एलोवेरा का इस्तेमाल करने से भी आपकी दाढ़ी और मूंछो के बाल काले बने रह सकते हैं। पपीता और एलोवेरा में जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों को काला करने में बहुत कारगर होते हैं। इन्हें अपने फूड में शामिल करें। इसके अलावा पपीता का पेस्ट बनाकर इसमें एक चुटकी हल्दी और एक चमच्च एलोवेरा का जूस मिला लें। अब इसे दाढ़ी और मूंछो के बाल पर लगाकर आधे घंटे बाद धुल लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें आपको इसका असर दिखने लगेगा।
भृंगराज और अश्वगंधा
भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान है। भृंगराज और अश्वगंधा का पेस्ट बना कर नारियल तेल में मिला लें और दाढ़ी और मूंछों के बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाए रखें. फिर बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें, इससे आपके सफ़ेद बाल काले होने लगेंगे।
अलसी का सेवन शुरु करें
दाढ़ी और मूंछो के बाल काले करने के लिए अलसी का सेवन करना शुरु करें। अलसी पाउडर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जबकि प्रोटीन बालों को काला करने और उनकी ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी होता है। इसलिए दाढ़ी और मूंछो के बाल काले करने के लिए एक गिलास दूध में अलसी पाउडर को मिलाकर इसका सेवन करें।
प्याज का रस
प्याज के रस का नियमित प्रयोग आपके सफेद बालों को काला करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। कुछ दिनों के लिए नहाने से पहले अपने बालों में प्याज का पेस्ट या रस लगाए। इस प्रयोग से ना सिर्फ आपके सफेद बाल काले होने शुरू हो ही जाएंगे, बल्कि बालों में चमक आएगी और साथ ही बालों का गिरना भी रुक जाएगा।
अरहर की दाल खाएं और लगाएं
अब अरहर को और कच्चे आलू को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में सरसों का तेल मिलाएं और इसे चेहरे अपर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे दाढ़ी-मूंछ के बाल चमकदार और काले बनते हैं।

दाढ़ी-मूंछ की ग्रोथ के लिए ट्राय करें ये नुस्खा
कद्दू के बीजों का पीसकर उसमें सरसों का लेप, आंवला मिलाकर लगाने से दाढ़ी-मूंछ के बाल जल्दी बढ़ते हैं। साथ ही आंवला और अंडे को लगाने से भी दाढ़ी-मूंछ के बालों की ग्रोथ बढ़ती है। वे कच्चा नारियल खाना भी फायदेमंद मानते हैं।
नोट- इस आर्टिकल में दी गई सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है। इस लेख में बताए गए टिप्स पूरी तरह से कारगर होंगे इसका हम कोई दावा नहीं करते हैं, इसलिए लेख में दिए गए किसी भी टिप्स या सुझाव को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
