Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
How To Stop Gray Hair : उम्र से पहले बालों में नेचुरली रोकनी है सफेदी, तो खाना शुरू कर दें ये 8 चीजें
What foods stop grey hair naturally : कई लोगों में ये गलतफहमी होती है कि एक सफेद बाल तोड़ने से कई सफेद बाल उग आते हैं। इस वजह से बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। कुछ डॉक्टरों को लगता है कि इसका कारण हमारे जीन्स या शरीर में न्यूट्रिशियन की कमी हो सकती है। दरअसल विटामिन बी12, सी और ई के साथ-साथ शरीर में जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स की कमी के वजह से बालों में उम्र से पहले ही सफेदी आ जाती है।
दरअसल शरीर में पाए जाने वाले मेलेनिन के कारण ही बाल काले रंग के होते हैं। जब शरीर में मेलेनिन की कमी होने लगती हैं तो बाल सफ़ेद होने लगते हैं। ऐसे कई फूड है जिनके रोजाना सेवन से बालों को समय से पहले सफ़ेद होने रोक सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को अपने फूड में शामिल करना चाहिए।

1. कड़ी पत्ता - कड़ी पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो खून साफ़ करते हैं और बालों के बढ़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा महीने में एक बार बालों पर कड़ी पत्ता, मेथीदाने का पाउडर और नारियल तेल को मिलाकर बनाया हुआ पेस्ट लगाए। यह बालों की वृद्धि में सहायक है।
2. दूध - दूध में विटामिन12 और कैल्शियम पाया जाता है जो बालों के लिए लाभदायक है।
3. ब्लैक टी - ब्लैक टी बालों को काला, चमकीला और कोमल बनाती है। दो कप उबलते पानी में 3-5 टी बैग्स डालें। बालों को धोने के बाद इस मिश्रण से बालों को रिंस करें और बाद में साफ़ पानी से धो डालें।
4. फिश - फिश में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है जिसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन का स्तर बढ़ता है। एमिनो एसिड्स बालों की अच्छी वृद्धि में सहायक होते हैं।
5. मिसों - बालों को चमकीला, स्वस्थ और काला बनाये रखने के लिए जापानी लोग मिसों का उपयोग बहुत लंबे समय से करते आ रहे हैं| यह फर्मेंटेड सोयाबीन से बनता है जो पाचन में सहायक है।
6. दालें - शरीर में विटामिन बी9 की कमी होने से बाल सफ़ेद होने लगते हैं| दालों में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी9 पाया जाता है। अंत: दालों का सेवन करके बालों का सफ़ेद होना रोका जा सकता है।
7. अचार - शायद आपको यकीन न हो लेकिन अचार में विटामिन बी और बायोटिन पाया जाता है जो बालों को सफ़ेद होने से बचाता है|
8. आंवला - आंवले में एंटीऑक्सीडेन्ट्स और एंटीऐजिंग गुण होते हैं जो बालों को सफ़ेद होने से रोकने में सहायक हैं। इसका सेवन भी किया जा सकता है तथा इसे बालों पर लगाया भी जा सकता है। दो चम्मच आंवला पाउडर, दो चम्मच हिना पाउडर और आधा कप दही मिला कर फेंटे और इस पेस्ट को बालों पर लगायें और तीस मिनिट बाद बालों को धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications