Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
B-Town से लेकर पाकिस्तान एक्ट्रेस भी हैं SRK की खुशबू की फ़ैन, कौनसे ब्रांड का परफ़्यूम लगाते हैं किंग खान
Shahrukh Khan Perfume Brand : बॉलीवुड के किंग खान न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी चर्मिंग पर्सनालिटी के लिए भी जाने जाते है। शाहरुख जहां भी जाते हैं अपने यूनिक अपीयरेंस से चार-चांद लगा देते है। शाहरुख की पर्सनालिटी ही कुछ ऐसी है कि आज भी उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।
उनसे मिलने वाले अक्सर यह कहते हैं कि शाहरुख हर चीज में परफेक्ट हैं यहां तक की वो जो परफ्यूम लगाते है वो भी बहुत कमाल का होता है। उनके साथ काम कर चुकी कई एक्ट्रेस ने शाहरूख के बदन से आने वाली खुशबू की खूब तारीफ की है।
हाल ही में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इसका राज खोला है। उन्होंने बताया कि वे खास तरह का परफ्यूम लगाते हैं, जिसे वे लंदन से खरीदते हैं और स्पेशल तरीके से अप्लाई करते हैं। आइए आपको भी बताते है शाहरुख कौनसे ब्रांड के परफ्यूम लगाते है कि जिसकी खुशबू से दीपिका पादुकोण से लेकर पाकिस्तानी अदाकारा महिरा खान तक इम्प्रेस हैं।

इन ब्रांड के परफ्यूम लगाते हैं शाहरुख
हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने सीक्रेट परफ्यूम के बारे में बताया कि, कई साल से वो 'L Eau Diptyque Perfume' (डिप्टीक) और 'Dunhill Icon Alfred Eau De Perfume' (डनहिल ) ब्रांड का परफ्यूम इस्तेमाल कर रहे हैं। शाहरुख इन दोनों परफ्यूम को एक साथ लगाते हैं। इन दोनों को मिलाने से एक अलग ही खुशबू बनती है, जो उन्हें बहुत पसंद है। इन दोनों परफ्यूम को वो लंदन में मौजूद एक स्टोर से खरीदते हैं।
Shah’s favourite colognes for many years now have been ‘L'Eau Diptyque’ and ‘Dunhill Icon Alfred Eau De Parfum’, which he usually buys from London… and yes, I am in the long line of women to tell you that he always smells absolutely divine! @iamsrk ♾️♥️ #ShahRukhKhan pic.twitter.com/vaBY1sgW9Q
— Samina ✨ (@SRKsSamina_) July 28, 2023
दोनों परफ्यूम की कीमत
बात करें अगर इन दोनों ब्रांड की कीमतों की तो 'L'Eau Diptyque' की कीमत भारतीय रुपए में 33,000 से लेकर 39,000 के बीच है। वहीं 'Dunhill Icon Alfred Eau De Parfum' का प्राइस 9,000 रुपए के आसपास है। वैसे इनके अलावा शाहरुख को पेरिस ब्रांड का परफ्यूम Tam Dao पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications