Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
56 साल की भाग्यश्री पीती है ये पीला पानी, पिगमेंटेशन करे दूर, बुढ़ापे में भी रहेंगी स्किन जवां
केसर एक कीमती मसाला है, जिसे सदियों से स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभों के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसके एक-एक रेशे में अनगिनत पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को भीतर से स्वस्थ बनाते हैं और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। आमतौर पर केसर का उपयोग खाने में रंग और फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर का पानी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है?
हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी केसर पानी पीने के फायदों के बारे में बताया, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। आइए जानते हैं कि केसर का पानी त्वचा के लिए कैसे लाभदायक है और इसे कैसे बनाया जा सकता है।

त्वचा के लिए केसर के पानी के फायदे
1. डल और ड्राई स्किन को बनाए हेल्दी
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण त्वचा जल्दी डल और बेजान हो जाती है। खासतौर पर धूल-मिट्टी और हार्श केमिकल्स के संपर्क में आने से स्किन रूखी और निर्जीव लगने लगती है। केसर का पानी पीने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और यह अंदर से पोषण पाकर हेल्दी और सॉफ्ट बनती है।
2. बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करे
समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना एक आम समस्या बन गई है। केसर में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है और चेहरा जवां दिखता है।
3. पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे हटाए
त्वचा पर पिगमेंटेशन, झाइयां और दाग-धब्बे होने से चेहरा फीका पड़ सकता है। केसर प्राकृतिक रूप से स्किन टोन को सुधारने और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा को भीतर से साफ करके नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ाता है।
4. कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाए
कोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो त्वचा की firmness और glow बनाए रखने में मदद करता है। केसर का पानी पीने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे त्वचा अधिक टाइट और चमकदार बनती है। यह चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है, जिसे "दुल्हन वाली रौनक" भी कहा जाता है।
कैसे बनाएं केसर का पानी?
सामग्री:
10-12 केसर की पतियां
1 गिलास गुनगुना पानी
बनाने की विधि
एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में 10-12 केसर के धागे डालें।
इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि केसर का रंग और पोषक तत्व पानी में अच्छे से घुल जाएं।
अब इस पानी को धीरे-धीरे खाली पेट पिएं।
कब और कितनी बार पीना चाहिए?
रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास केसर पानी पीना फायदेमंद होता है।
इसे रोजाना पीने से त्वचा में निखार आएगा और यह लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
