Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Exclusive: जो है, जैसा है, उसे स्वीकार करें : भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड की पॉपलुर और बेहतरीन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को यूएनडीपी इंडिया ने नेशनल एडवोकेट फॉर ससटेनेबल डिवलेपमंटस गोल्स (एसडीजी) बनाया है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में वो आईं और यूएनडीपी की प्रमुख पत्रिका इंस्पायरिंग इंडिया के दूसरे संस्करण को लॉन्च किया।
बतौर नेशनल एडवोकेट भूमि पेडनेकर भारत में यूएनडीपी के प्रयासों का समर्थन करेंगी। लोगों में खासकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेगी। स्वयं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कहा कि वो भारत में गरीबी को समाप्त करने के लिए यूएनडीपी द्वारा किए जा रहे कामों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

साथ ही साल 2030 तक सभी लोगों को शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक सार्वभौमिक आह्वान करेंगी। यूएनडीपी इंडिया की रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव शोको नोडा ने भूमि पेडनेकर की प्रशंसा की।
महिला शक्ति पर फोकस
इंस्पायरिंग इंडिया के इस संस्करण में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एक विशेष संदेश है। इसमें नायका की बिजनेस वुमन और संस्थापक फाल्गुनी और अद्वैता नायर, पैरा-बैडमिंटन चैंपियन मानसी जोशी, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री, इकोफेमिनिस्ट और पद्मश्री अवार्डी जमुना टुडू और यूएनडीपी इंडिया की यूथ क्लाइमेट चैंपियन, प्राजक्ता कोली की व्यवसायी और संस्थापक भी शामिल हैं।

मेकअप और स्किनकेयर आईकॉन
बोल्डस्काय से बातचीत में ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बॉलीवुड ने अपने कुछ ब्यूटी सीक्रेट पर बात की। दरअसल, भूमि पेडनेकर मेकअप और स्किन केयर की आईकॉन भी हैं। भूमि को अपनी मेकअप वीडियोज बनाना भी बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, वे कई बड़े ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा भी हैं।
सभी की अपनी-अपनी स्ट्रगल्स
किसी भी क्षेत्र में आप चले जाएं। वहां आपको बेस्ट देना या अपने को वहां स्थापित करना है, तो कई स्ट्रगल्स को झेलना होगा। कोई भी राह आसान नहीं होती। हर जगह स्ट्रगल्स होती हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। मुझे अपनी ओवर ऑल अपीयरेंस अटपटी लगती थी।
मैं अपने होंठों से परेशान थीं। मुझे लगता था कि मेरे होंठ बहुत बड़े हैं। जब मैं बड़ी हुई मेरी सोच बदली। मेरा मानना हम जैसे भी हैं भगवान की देन हैं। भगवान के इस तोहफे को खुशी से लेना चाहिए। मैंने भी किया। हर व्यक्ति में कुछ अलग होता है। इस रास्ते में कई स्ट्रगल्स मैंने झेली हैं। अब लोग मेरे बड़े होंठों के लिए मेरी तारीफ करते हैं। सच कहूं, तो ग्रास इज ग्रीन ऑन अदर साइड।

तोड़े ब्यूटी स्टैंर्डस
भूमि बताती है कि उन्होंने अपने बेहतरीन काम के बलबूते तोड़े सभी ब्यूटी स्टैंर्डस। लोग क्या कहते हैं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। समय बदल रहा है। घिसे-पिटे और सालों से चलते आ रहे ब्यूटी स्टैंर्डस बदलें हैं। मेरा मानना है कि आप स्वयं अपने लिए ब्यूटी स्टैंर्डस बनाते हैं और इस बारे में नहीं सोचें कि लोग क्या कहेंगे।

मेरे लिए ब्यूटी
ब्यूटी के लिए मेरी सोच अलग है। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति खूबसूरत है। अपनी जो भी खामियां हैं उसे स्वीकारें। अपनी केयर करें। ऐसा करेंगे तो आपके चेहरे पर सैटिसफेक्शन की खुशी दिखेगी, जो आपको सुंदर बनाएगी। ब्यूटी का यह मंत्र हर ब्यूटी कॉस्मेटिक, हर ब्यूटी ट्रीमेंट से परे और खास है।
ब्यूटी के लिए सेल्फ केयर बहुत जरूरी है। इस सेल्फ केयर में खुशी जरूर होनी चाहिए। बॉडी के टॉक्सिनंस नेचुरली निकालें। इसके लिए खूब पानी पिएं। एक्सरसाइज करें, लेकिन इसकी ओवरडोज नहीं होनी चाहिए। पसीने से शरीर से सभी विषैले तत्व निकल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications