Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
39 की उम्र में भी 25 की दिखती हैं अदिति राव हैदरी, जानें उनकी ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन का राज
Aditi Rao Hydari Skin Care Routine: मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन अदिति की बेदाग और चमकदार त्वचा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। यही वजह है कि हर कोई उनकी जैसी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरत स्किन का राज महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति के स्किन केयर में सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि कई घरेलू नुस्खे भी शामिल हैं। जी हां, इस बात का खुलासा अदिति ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। वॉग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अदिति राव हैदरी ने बताया था कि स्किन केयर के लिए वे नेचुरल और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। आज इस लेख में हम आपको अदिति राव हैदरी के कुछ ब्यूटी टिप्स शेयर करने वाले हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है उनकी खूबसूरती का राज -

मिल्क क्लींजिंग
अदिति राव हैदरी ने बताया कि वे कच्चे और फुल फैट मिल्क से चेहरे की क्लींजिंग करती हैं। इससे उनकी स्किन डीप क्लीन होने के साथ-साथ मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड भी रहती है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है।
बेसन फेस मास्क
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अदिति एक खास नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए एक कटोरी में बेसन लें। इसमें ताजा एलोवेरा जेल, कच्चा दूध, ओट्स, टमाटर पल्प और पपीता डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से मुंह धो लें। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एकत्र ऑयल को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल और कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखते हैं। वहीं, टमाटर और पपीता स्किन टोन को लाइट करने में मदद करते हैं।
ओट्स और शहद
अदिति को ओट्स और शहद से बना फेस मास्क लगाना भी पसंद है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ओट्स लें। इसमें आधा चम्मच शहद डालकर अछी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह फेस मास्क भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, ओट्स त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। वहीं, शहद त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह मुंहासों, दाग धब्बों, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।
सनस्क्रीन
अदिति अपने स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन की कभी भी स्किप नहीं करती हैं। सनस्क्रीन से न उनकी त्वचा सन डैमेज से बचती है, बल्कि हेल्दी और ग्लोइंग भी बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
