Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Aesthetic Mehndi Designs : किसी भी मौके पर अपने हाथों पर रचाए ये सिंपल मेहंदी डिजाइन, लगाने में भी
Aesthetic Mehndi Designs : कोई भी तीज-त्योहार जब आने वाले होते हैं, तो महिलाएं इंटरनेट पर मेहंदी के डिजाइन्स की तलाश में जुट जाती हैं, कुछ महिलाएं जहां पार्लर में जाकर मेहंदी लगवाती हैं तो वहीं कई महिलाएं इंटरनेट पर सिंपल मेहंदी डिजाइन्स देखकर उन्हें अपने हाथों पर रचाती हैं।
अगर आपकी गिनती भी उन लोगों में होती है जो हर ऑकेजन में मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं, तो हम आपके लिए यहां कुछ इतनी सुंदर मेहंदी की डिजाइन लेकर आए हैं। जिन्हें आप किसी भी फंक्शन या त्योहार में लगाकर हाथों की शोभा बढा सकती हैं। ये डिजाइंस न सिर्फ बेहद आसान है बल्कि रचने के बाद ये हाथों में दिलकश भी नजर आएंगी।

गोलाकार मेहंदी डिजाइन
इस तरह की मेहंदी लगभग हर किसी ने अपने हाथों में लगाई ही होगी, इसे बनाना सबसे आसान होता है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए बॉर्डर डिजाइन बनाकर या आस-पास डॉट-डॉट का डिजाइन बनाकर खुबसूरत टच दे सकती हैं।

गोलाकार फूल और पत्ती वाली डिजाइन मेहंदी
हाथों पर फूल और पत्ती वाली डिजाइन भी बहुत अच्छी लगती है। आप छोटे-छोटे फूल उकेर कर उसमें मेहंदी से लाइन बनाकर पत्तियां बनाकर मेहंदी की डिजाइन को ज्यादा दिलकश बना सकती हैं। साथ ही इसी तरह से जाल भी बना सकती हैं, जिसको बनाने में टाइम नहीं लगता है।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन में इस तरह की पत्तियों वाले डिजाइंस बहुत खूबसूरत लगते हैं। जब यह रचते हैं तो बहुत अच्छा कलर आता है, क्योंकि इसे अंदर से महीन डिजाइन के साथ ऐसा कुछ बना सकते हैं।

ये डिजाइन भी कर सकती हैं आप ट्राय
गोल की जगह आप स्क्वायर शेप मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकते हैं। यह काफी स्टाइलिश लगता है। इसके साथ उंगलियों में भरे हुए डिजाइंस भी ट्राय कर सकती हैं।

बनाए ऐसे हथफूल डिजाइन
आप अपने हाथों में इस तरह से डिजाइन भी आराम से बना सकती हैं। आप हाथों में ब्रेसलेट या फिर हथफूल मेहंदी डिजाइन बड़े आराम से सजा सकती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है और यूनिक भी नजर आती है। इससे आपके हाथ भरे-भरे लगते हैं।
सिंपल सी मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिंपल सी मिनिमल मेहंदी डिजाइन की तलाश में है, तो आप इस मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती है। ये हाथों पर बहुत सुंदर लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications