Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
खराब एयर क्वालिटी से बिगड़ सकता है चेहरे का हाल, जानें कैसे रखें इस पॉल्यूशन में चेहरा का ख्याल
How to protect you skin from pollution: महानगरों में दिन ब दिन बढ़ते प्रदूषण का असर न सिर्फ फेफड़ो, आंखों बल्कि स्किन पर भी पड़ रहा है। अशुद्ध हवा की वजह से मुहांसे, स्किन ड्राईनेस, झुर्रियां जैसी स्किन प्रॉब्लम होने के अलावा हवा में मौजूद जहरीली गैस की वजह से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं।
जिससे स्किन धीरे धीरे अपनी चमक खोकर डल हो जाती है। ज्यादा प्रद गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। प्रदूषण के कारण फ्री रेडिकल्स भी डैमेज होने लगते हैं, जिससे आपकी त्वचा असमय एजिंग की शिकार हो जाती है। यानी समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं।
इस आर्टिकल में जानते हैं प्रदूषण से स्किन को बचाने के टिप्स।

प्रदूषण की वजह से आपके चेहरे और स्किन को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसकी वजह एक्जिमा, रैशेज, झुर्रियां, स्किन ड्राईनेस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। प्रदूषित हवा में मौजूद कण जैसे वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स, नाइट्रोजन ऑक्साइड्स, स्मोग और पीएम 2.5 और 10 के कण स्किन को गहरा नुकसान पहुंचाते हैं।
स्किन की नियमित रूप से साफ-सफाई
स्किन को नियमित रूप से साफ रखने से आप प्रदूषण का शिकार नहीं होंगे। इसलिए आप स्किन को अच्छे फेस वाश से धुलें और स्किन को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल करें।
स्किन को करें एक्सफोलिएट
स्किन को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को हटाने में फायदा मिलता है और स्किन पर मौजूद प्रदूषण के कण साफ होते हैं।
एंटी-ऑक्सीडेंट फूड्स डाइट में शामिल करें
अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को शामिल करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा 3 की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स जैसे संतरा, बादाम, अलसी आदि को भी डाइट में शामिल करें।
चेहरे को कवर रखें
बाहर निकलते समय चेहरे को कवर करने से आप प्रदूषण का शिकार नहीं हो सकते। इसके लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचने के लिए सन स्क्रीन का प्रयोग करें।
रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें
रात में सोने से पहले चेहरे को जरूर साफ कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन पर मौजूद प्रदूषण साफ होता है और इसकी वजह से स्किन के पोर्स बंद नहीं होते हैं।
चेहरे को बनाए हाइड्रेड
जिस तरह से त्वचा की बाहरी परत को नमी देने के लिए मॉइश्चराइजर लगाते हैं। ठीक उसी तरह से स्किन को अंदर से नमी मिलना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और डाइट में ताजा फलों का जूस, नारियल का पानी जैसी चीजें शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
