Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
52 में भी 25 की कैसे दिखती हैं ऐश्वर्या राय? इन 3 घरेलू नुस्खों में छिपा है मिस वर्ल्ड की ग्लोइंग स्किन का राज
Aishwarya Rai Birthday Special: मिस वर्ल्ड 1994 का ताज जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपनी बेमिसाल खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना देती हैं। 52 की उम्र में भी उनकी स्किन का नेचुरल ग्लो और जवां लुक देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। 52 में भी वो 25 की लगती हैं। ऐसा लगता है मानो वक्त का असर उन पर होता ही नहीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट पर नहीं, बल्कि घर में मिलने वाली कुछ सिंपल और नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं?
चलिए आज ऐश के बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनके वो तीन ब्यूटी सीक्रेट्स जिनसे उनकी स्किन शीशे की तरह दमकती है।

क्या हैं वो तीन होममेड ब्यूटी सीक्रेट्स
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को देख हर कोई दंग रह जाता है। जो भी उन्हें देखता है तारीफ किए बिना रह नहीं पाता है। उनकी ब्यूटी को देख लोगों को लगता है कि वो न जाने कितने महंगे ब्यूटी प्रोडैक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश की खूबसूरती का असली राज उनके किचन में छिपा है। जी हां, वो खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बेसन, हल्दी और दूध का इस्तेमाल करती हैं।
कैसे बनता है फेसपैक
फेसपैक बनाने के लिए लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और पेस्ट बनाने के लिए दूध लें।
अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, इस बात का ध्यानरखना कि उसमें कोई गांठ न बने।
सबसे पहले फेस को अच्छे से क्लीन कर लें और साफ टावल से पोछ लें।
अब फेस पर ऐश्वर्या राय स्पेशल होममेड फेस पैक अप्लाई कर लें।
इसे फेस पर 20 मिनट के लिए रहने दें और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।
इसके बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर अप्लाई करें।
बेसन, हल्दी और कच्चे दूध के फायदे
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या हफ्ते में दो बार बेसन, हल्दी और कच्चे दूध का पैक लगाती हैं। यह स्किन को डीप क्लीन करता है, टैन हटाता है और नैचुरल ग्लो लाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जबकि दूध त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और झुर्रियों को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
