Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बालों को मजबूत बनाने के साथ ही दिमाग को तेज बनाता है ये चमत्कारी तेल, फायदे सुन चौंक जाएंगे आप
ब्राह्मी को आयुर्वेद में बेहद ही गुणकारी माना गया है। अमूमन लोग ब्राह्मी के पाउडर का सेवन करते हैं, लेकिन आपको मार्केट में ब्राह्मी तेल भी आसानी से मिल जाएगा। इसे अक्सर किसी कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके बालों में लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर ब्राह्मी तेल को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जाता है तो इससे बालों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है।
लेकिन ब्राह्मी तेल के फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी स्कैल्प हेल्थ का ख्याल रखने के साथ-साथ सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद साबित होता है। अपने आयुर्वेदिक गुणों के कारण आप इससे अन्य कई लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्राह्मी तेल से मिलने वाले कुछ हेयर और हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

मिलती है अच्छी नींद
अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है। मसलन, अगर आप देर रात तक सो नहीं पाते हैं या फिर रात में आपकी नींद खुल जाती है और फिर आप परेशान होते हैं तो अब आप ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल करके देखें। इसे इस्तेमाल करने से यकीनन आपकी स्लीप क्वालिटी में सुधार होगा। इस काम के लिए इस तेल का इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है। सबसे पहले तो आप नहाने के पानी में ब्राह्मी तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और इस पानी में बालों को कुछ मिनटों के लिए भिगोकर रखें। इसके अलावा, सोने से पहले इस तेल से सिर की 10 मिनट तक मसाज करें। इससे बालों की जड़ों और दिमाग को भी आराम मिलता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है।
तनाव होता है कम
ब्राह्मी के तेल को अपनी रिलैक्सिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसलिए, अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में ब्राह्मी तेल को शामिल करते हैं, तो इससे आपका तनाव व चिंता काफी हद तक कम हो जाती है। आप इससे अपनी स्कैल्प की मसाज तो कर ही सकते हैं, इसके अलावा इस तेल का उपयोग ऑयल डिफ्यूज़र के रूप में भी किया जा सकता है। आपके अपने दिमाग को शांत करने के लिए घर में बतौर डिफ्यूज़र इस तेल का इस्तेमाल करें।
ब्रेन फंक्शन को करे बूस्ट
आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्राह्मी का तेल दिमाग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जब इस तेल से स्कैल्प पर मसाज की जाती है तो इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्रेन फंक्शन कहीं ना कहीं इंप्रूव होता है। लंबे समय तक ऐसा करने से व्यक्ति के लिए किसी चीज पर ध्यान लगाना या फिर माइंड का अधिक एक्टिव रहना अधिक आसान हो जाता है।
बालों को बनाए मजबूत
अगर आप अपने बालों की स्लो ग्रोथ या हेयर फॉल से परेशान हैं तो ऐसे में आपको ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह ना केवल हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाता है, बल्कि उन्हें अतिरिक्त मजबूती भी प्रदान करता है, जिससे हेयर फॉल काफी कम होता है। इतना ही नहीं, यह बालों को नेचुरली कंडीशन भी करता है। इसके लिए आप तेल को हल्का गर्म करें और फिर उसे अपने बालों में अप्लाई करें। आप तेल लगाने के बाद उंगलियों की मदद से अपनी स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा और बालों के विकास में तेजी आएगी।
बालों को असमय सफ़ेद होने से रोके
जो लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या के कारण परेशान हैं, उनके लिए भी ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा है। दरअसल, ब्राह्मी तेल एंटी-ऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के खिलाफ काम करते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। अगर आप इसे आंवले के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको अतिरिक्त फायदा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
