Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मी में धूप और पसीने से हुए बेजान बालों को बनाना है चमकदार, ट्राई करे ये आंवला हेयर मास्क सोलुशन
गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है। बालों का गिरना, टूटना, समय से पहले सफेद होना आम समस्या बनती जा रही है। गर्मी में बालों को हेल्दी रखने के लिए प्राचीन समय से आंवले का इस्तेमाल किया जा रहा है। आंवले का इस्तेमाल आप बालों में कई तरह से कर सकते हैं।
आंवले में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। बालों में आवंले का इस्तेमाल करने से आपके बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है, बालों की बनावट में सुधार होता है और बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है। गर्मी के मौसम में पसीने, उमस, धूप, धूल के कारण बाल बहुत ज्यादा डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में आप आंवले के इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर अपने बालों को गर्मी में डैमेज होने से बचा सकते हैं।

आंवले का हेयर मास्क बनाने की विधि
सामग्री
* ड्राई आंवला पाउडर - आधा कप
* पानी - 2 कप
* एलोवेरा जेल - 1/4 कप
* शहद - 1 चम्मच
* एसेंशियल ऑयल - 3-4 बूंदें
बनाने की विधि
1. हेल्दी बाल पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 कप पानी उबाल लें।
2. इसके बाद उबलते पानी में ही सूखे आंवले का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।
3. अब गैस की आंच को कम करके कम से कम 10 मिनट इसे उबलने दें। लेकिन ध्यान रहें इस मिश्रण को बीच-बीच में हिलाते रहें।
4. इसके बाद अपने बर्तन को आंच से उतार लें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
5. मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे छलनी की मदद से छान लें।
6. अब आंवले के इस पानी में एलोवेरा जेल, शहद और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
7. आप इसे 2 हफ्ते तक एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
आंवला हेयर मास्क लगाने का तरीका
1. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के लिए अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
2. इसके बाद उंगलियों की मदद से कुछ मिनट तक बालों को धीरे-धीरे मसाज करें। अब बालों को कम से कम आधे घंटे के लिए बालों पर मास्क लगाकर छोड़ दें।
3. अंत में अपने बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें।
आंवला हेयर मास्क लगाने के फायदे
यह आंवला हेयर सॉल्यूशन गर्मियों में आपके बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एलोवेरा जेल मिला होता है जो स्कैल्प और बालों को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस मास्क में मौजूद शहद आपके बालों को ड्राईनेस और फ्रिज होने से रोकता है। मास्क में मिलाया गया एसेंशियल ऑयल आपके बालों को पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाते हुए एक खुशबू देने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
