Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रात को सोने से पहले ग्लिसरीन में मिलाकर लगाएं ये सफेद चीज मिलाकर, झुर्रियां हो जाएंगी गायब
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां और फाइन लाइन्स की समस्या आम हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्लिसरीन बेहद फायदेमंद हो सकती है। ग्लिसरीन त्वचा को गहराई तक नमी प्रदान करती है और इसे लचीला बनाती है। इसे रोजाना फेस मास्क, नाइट क्रीम या सीधे प्रभावित हिस्सों पर लगाया जा सकता है।
ग्लिसरीन को गुलाबजल या नींबू के रस के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। इसे नियमित उपयोग से चेहरे की स्किन निखरती और जवां दिखती है। आज हम आपको एक और चीज बता रहे हैं, जिसे ग्लिसरीन के साथ चेहरे पर लगाने से गजब का निखार देखने को मिल सकता है, वो है फिटकरी। आइए जानते हैं कैसे ये काम करती है।

मिलते हैं ये सारे फायदे
एंटी-एजिंग गुण: फिटकरी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं।
झुर्रियों से राहत: फिटकरी के टाइटनिंग गुण और ग्लिसरीन की हाइड्रेटिंग प्रकृति झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।
झाइयां दूर करना: यह मिश्रण स्किन को पोषण देकर झाइयों को हल्का करता है और त्वचा को एक समान बनाता है।
डेड स्किन हटाना: यह मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन हट जाती है और त्वचा सॉफ्ट बनती है।
हाइड्रेशन: ग्लिसरीन त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार दिखती है।
खुले पोर्स को कम करना: फिटकरी पोर्स को टाइट करता है, जिससे त्वचा स्मूथ और फ्रेश लगती है।
ऐसे ग्लिसरीन में फिटकरी मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में फिटकरी मिलाकर झुर्रियों से राहत पाई जा सकती है। फिटकरी में मौजूद गुण झुर्रियों को कम करने और स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं। इसे टोनर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, पानी उबालें और उसमें तुलसी के पत्ते और फिटकरी पाउडर मिलाएं। मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भरें, फिर ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालकर मिक्स करें। इसे फ्रिज में एक दिन तक रखें। रात को सोने से पहले, साफ चेहरों पर इस टोनर को स्प्रे करें। नियमित उपयोग से झुर्रियां कम होती हैं और चेहरा निखरता है।



Click it and Unblock the Notifications
