Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Jennifer Lopez: 54 साल में भी 27 की लगती हैं ये हॉलीवुड पॉप सिंगर, ये है ब्यूटी सीक्रेट
Jennifer Lopez Anti-aging tips: अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की खूबसूरती की दुनिया कायल है। जेनिफर लोपेज हमेशा अपनी जवां त्वचा के लिए जानी जाती है। जेनिफर लोपेज बिना
मेकअप के भी काफी खूबसूरत लगती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। आज जेनिफर लोपेज अपना 54वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। अगर आप भी जेनिफर की तरह खूबसूरत और जवां स्किन की चाह रखते हैं, तो आप भी J'Lo की डेली स्किनकेयर रुटीन फॉलो कर सकते हैं।

स्किनकेयर पर ध्यान देती है
जेनिफर अपने खुद के JLO ब्यूटी ब्रांड का क्लींजर यूज करती हैं. इस क्लींजर की कीमत $38 है, तो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब तीन हजार रुपये का है। इसके बाद वो इसी ब्रांड का 'That JLO Glow' सीरम चेहरे पर लगाती हैं, इस सीरम की कीमत $79 है, जो इंडियन प्राइज के हिसाब से तकरीबन 6500 हजार रुपए का है। जेनिफर कहती हैं- ये चेहरे के लिए विटामिन्स हैं। मैं इसी तरह सोचती हूं कि मुझे मॉर्निंग में अपने विटामिन्स लेने हैं।
पॉजिटिव रहती है
जेनिफर अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करती हैं। वो अपने माइंड और आत्मा को अफर्मेशन यानी सकारात्मकता से भरपूर रखती है। इसके लिए वो मोबाइल देखने से परहेज करती हैं। वे पॉजिटिव रहने के लिए पॉजिटिव चीजें पढ़ती और पॉजिटिव ही सोचती है। पॉजिटिव रहने से भी स्किन पर खूब असर पड़ता है।
भरपूर नींद लेती है
जेनिफर लोपेज अपनी सेल्फकेयर में भरपूर नींद लेना नहीं भूलती हैं। लोपेज़ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके जीवन में एक समय था जब वह रात में 3 से 5 घंटे ही सोती थी।वह पूरे दिन सेट पर और पूरी रात स्टूडियो में गुजारती थी। वीकेंड पर भी वो बहुत काम करती थी। इसका असर बाद में मानसिक स्थिति पर पड़ा, उसके बाद से वो भरपूर नींद लेने लगी। थकावट दूर करने के लिए वो 7-8 घंटे की नींद लेती है।
एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज वाले फूड खाएं
जेनिफर अपनी स्किन को जवां बनाए रखने के लिए एंटी एजिंग गुणों से भरपूर आहार का सेवन करती हैं। इसके लिए वो बहुत सारा पानी और ऐसे फल और सब्जियां खाती हैं, जिसमें एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं। ये आपकी चेहरे को झाइयों और रिकंल से बचाते हैं।
सनस्क्रीन है जरुरी
एक इंरव्यू के दौरान जेनिफर ने बताया की सनस्क्रीन को रेगुलर यूज करने पर उन्हें सन डैमेज से बचाव मिला है। सन स्क्रीन लगाने के बाद जेनिफर आंखों के नीच एक्स्ट्रा आई क्रीम लगाती है।उन्होंने बताया कि स नस्क्रीन बहुत ज्यादा जरूरी होता है और मैं जब अपने 19s-20s में थी, तब से ये मे रे ब्यूटी सीक्रेट्स में से एक रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
