Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
गर्मियों में ऑयली स्किन पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर खिला-खिला रहेगा चेहरा
What To Apply On Oily Skin In Summer: गर्मियां शुरू होते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। दरअसल, गर्मियों में चेहरे पर अतिरिक्त सीबम और पसीने के कारण स्किन काफी चिपचिपी हो जाती है। इसके कारण स्किन के पोर्स भी बंद हो जाते हैं और पिंपल्स व ब्लैकहेड्स जैसी कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऑयली और चिपचिपी त्वचा के कारण चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में, गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, घर की ही कुछ चीजों को सही तरह से इस्तेमाल करके आप त्वचा की चिपचिपाहट को दूर कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं -

बेसन
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए बेसन सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। यह त्वचा पर जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की चिपचिपाहट को भी कम करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
खीरे का रस
गर्मियों में ऑयली स्किन पर आप खीरे के रस का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, यह चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को कम करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच खीरे का रस और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
मुल्तानी मिट्टी
अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में मदद करती है। साथ ही, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में असरदार होती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें।
गुलाब जल
गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा के पीएच स्तर को बैलेंस करता है और ओपन पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और स्किन की चिपचिपाहट को कम करने में भी मदद करता है। आप गर्मियों में गुलाब जल को टोनर के रूप में लगा सकते हैं।
एलोवेरा
गर्मियों में ऑयली स्किन की परेशानी को कम करने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और अतिरिक्त तेल को सोखने में भी मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कील-मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
