Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Karwa Chauth Mehndi Designs 2022 : करवा चौथ पर हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए लगवाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन काफी महत्व रखता है। ये हिंदू त्योहारों में सबसे विशेष है। हिंदू पंचाग के मुताबित कार्तिक महीने में पूर्णिमा के चौथे दिन करवा चौथ मनाया जाता है। इस बार महिलाएं करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाएंगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। और सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं।
यह त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन शादीशूदा महिलाएं सख्त निर्जला व्रत रखती हैं और दिन भर कुछ भी नहीं खाती हैं। इस त्योहार में ऐसे कई रिचुअल्स हैं, जिसका इस दिन पालन करने बहुच जरुरी होता है। जिसमें मेहंदी लगाने की परंपरा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन सभी हिंदू शादीशूदा महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मेहंदी महिलाओं की सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा देती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से घर में भी लगा सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में फूलों का पैटर्न होता हैं, जो मदल फूल डिजाइन से बना हैं। मेहंदी का ये डिजाइन खुशी और आनंद का प्रतिनिधित्व करता हैं। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सभी मेहंदी डिजाइनों में सबसे आम है। इस डिजाइन में, आप अपने हथेली के बीच से फूलों का पैटर्न बनाना शुरू कर सकते हैं। और उसके चारों ओर पत्तियों के डिजाइन को बना सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन
मेहंदी में अरेबिक मेंहदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसमें भी फूलों का डिजाइन और ज्यामेट्रीक पैटर्न का मिश्रण होता है। ये डिजाइन आपके हाथ को भरने के लिए बोल्ड डिजाइनों में आकार देता है। मेहंदी की अरेबिक डिजाइन स्वतंत्र रूप से फ्लो देता है। इसमें ज्यादातर डिजाइन पत्तियों, पक्षियों और फूलों के पैटर्न के साथ बनाया जाता है।

मेस मेहंदी डिजाइन
त्योहारों के मौसम में मेहंदी लगाना आम बात है। शादीशूदा ही नहीं कुंवारी लड़कियों को भी काफी पसंद होता है। मेस मेहंदी डिजाइन दिखने में जीतना सुंदर है, लगाने में उतनी ही आसान होता है। यह अन्य मेहंदी डिजाइनों में सबसे ज्यादा लगाया जाता है। इसे लगाने के लिए आप अपनी हथेली पर क्रॉस लाइनें बनाएं। और उसके बीच में पत्तियां, दिल या छोटे बिंदुओं से भर दें।

सेमी सर्कल मेहंदी डिजाइन
सेमी-सर्कल मेहंदी पैटर्न बनाना काफी आसान है। मेहंदी का ये डिजाइन आपके हाथों को भर देता हैं, और काफी एलिगेंट लुक भी देता है।

सर्कल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी के सभी डिजाइन्स में सर्कल डिजाइन सबसे आसान और जल्दी बनने वाला डिजाइन होता है। इस डिजाइन को हाथों के बीचों बीच बनाया जाता है। गोला बनाकार आप इसके साथ कई और डिजाइन बना सकते हैं। इसके साथ आप अपनी उंगलियों की भरकर इसे और सुंदर बना सकते हैं।

हाफ हेंड मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरे हाथ की मेहंदी पसंद नहीं हैं, तो आप हाफ हेंड मेहंदी डिजाइन अपने हाथ पर लगवा सकते हैं। इस डिजाइन में आपकी आधी हथेली पर मेहंदी का डिजाइन बनता है। और आधा हाथ खाली रहता है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
