Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: 50 की उम्र में भी 35 की ग्लो! जानें आयशा जुल्का की खूबसूरती का राज
Ayesha Jhulka Birthday Special: 90 के दशक की चुलबुली और सादगी से भरी एक्ट्रेस आयशा जुल्का आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। उन्होंने 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी' और 'बलमा' जैसी फिल्मों में अपनी मासूमियत और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया था। अब जबकि एक्ट्रेस 52 साल की हो चुकी हैं, उनका ग्लो देखकर फैंस यही सवाल करते हैं कि इतनी उम्र में भी इतनी यंग कैसे दिखती हैं? इस उम्र में भी उनकी स्किन इतनी टाइट, ग्लोइंग और फिटनेस इतनी कमाल की कैसे बनी हुई है?
वो आज भी अपने ग्लो और ग्रेस से नए चेहरे को टक्कर देती हैं। आज आयशा जुल्का का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं उनकी खूबसूरती के पीछे की असली वजह, उनकी फिटनेस और स्किन केयर एवरग्रीन ब्यूटी रूटीन से लेकर लाइफस्टाइल तक सबकुछ।

1. सिंपल लाइफस्टाइल और पॉजिटिव माइंडसेट
आयशा मानती हैं कि उनका सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है कम स्ट्रेस और पॉजिटिव सोच। वे किसी भी नेगेटिविटी से दूर रहना पसंद करती हैं और दिमाग को शांत रखने के लिए मेडिटेशन और योग को अहमियत देती हैं।
2. नियमित योग और एक्सरसाइज
हर दिन कम से कम 30-45 मिनट तक योग और स्ट्रेचिंग करती हैं। उनकी दिनचर्या में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, और हल्के वेट ट्रेनिंग शामिल है, जो उनकी स्किन को अंदर से टोन और फ्रेश बनाए रखता है।
3. नेचुरल डाइट - सीक्रेट इन द किचन
वो अपने खाने में सीजनल फल, हरी सब्जियां, नारियल पानी, और घर का बना खाना शामिल करती हैं। उनका मानना है कि बाहर के खाने से स्किन जल्दी डल होती है।
4. स्किन केयर रूटीन
50 की उम्र में भी उनका आत्मविश्वास, फिटनेस और ग्लो ये साबित करता है कि सच्ची खूबसूरती का राज लाइफस्टाइल, सोच और नेचुरल केयर में छिपा होता है न कि सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स में। आयशा के अनुसार, उनकी स्किन का राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि साफ-सफाई और नेचुरल सामग्री है। वो एलोवेरा जेल, बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं और सनस्क्रीन को कभी नहीं छोड़तीं।
5. अच्छी नींद और हाइड्रेशन
आयशा जुल्का सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं जो बढ़ती उम्र को डर के रूप में देखती हैं। वो दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद और ढेर सारा पानी पीना जरूरी मानती हैं। उनके अनुसार, नींद और पानी ही असली एंटी-एजिंग टॉनिक है।
6. नो-सर्जरी ब्यूटी
आयशा जुल्का सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं जो बढ़ती उम्र को डर के रूप में देखती हैं। उनका मानना है कि कभी भी ब्यूटी सर्जरी का सहारा नहीं लेना चाहिए। वो नेचुरल एजिंग को स्वीकार करती हैं और कहती हैं, बॉडी और स्किन को प्यार दो, वो खुद ही प्यार लौटाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
