Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में बच्चें की स्किन पड़ जाती है ड्राय? सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए ये है टिप्स
छोटे बच्चों की स्किन बड़ों के मुकाबले बहुत ज्यादा नाजुक होती है, जिस कारण इनकी स्किन ड्राई होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बच्चों शुष्क त्वचा से भी एक्जिमा हो सकता है, यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चे की स्किन लाल, खुजली वाली या सूजन वाली भी हो सकती है। अपने बच्चे को इन समस्याओं से बचाने के लिए उनकी स्किन की अच्छे से देखभाल करना जरूरी है।
बच्चों की ड्राई स्किन कई कारणों से हो सकती है, जिसमें गर्म तापमान, और कई बेबी प्रोडक्ट्स भी शामिल है। बच्चों की स्किन ड्राई होना एक आम चिंता का विषय है, लेकिन उनकी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही देखभाल भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में अगर बच्चे की स्किन ड्राई हो जाएं तो आप उनके स्किन की केयर किस तरह कर सकते हैं...

सौम्य क्लीन्जर का करें इस्तेमाल
बच्चों के लिए स्पेशल हल्के, खुशबूदार क्लीन्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप उनकी स्किन पर साबुन या बड़ों का क्लीन्ज़र इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी उनकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए नहाते समय आप बच्चे की स्किन को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।
नहाने का समय करें तय
ज्यादा नहाने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप बच्चे के नहाने के समय को भी 5 से 10 मिनट तक सीमित रखें। इतना ही नहीं गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें।
बच्चों की स्किन को रखें मॉइस्चराइज
नहाने के बाद, अपने बच्चे की स्किन को सॉफ्ट तौलिये से थपथपाकर सुखाएं और तुरंत एक हाइपोएलर्जेनिक मॉइस्चराइज़र या बेबी लोशन लगाएं। बच्चों के लिए ऐसे उत्पादों की तलाश करें जो खुशबू से मुक्त हों और विशेष रूप से सेंसिटीव स्किन के लिए तैयार किया गया हो।
सही कपड़ों को चुनें
अपने बच्चे को सूती जैसे प्राकृतिक कपड़ों से बने मुलायम, सांस लेने वाले कपड़े पहनाएं। खुरदरे या चुभने वाले कपड़ें को बच्चे को पहनाने से बचें। बच्चों के कपड़ों को केमिकल वाले डिटर्जेंट से साफ करने से भी परहेज करें।
कमरे के तापमान पर दें ध्यान
गर्मी के मौसम में बच्चों को एक आरामदायक कमरे के तापमान में रखने की कोशिश करें। गर्मी के मौसम में पर्याप्त नमी स्किन के ड्राईनेस को रोकने में मदद कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
