Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Back Washing Tips: पीठ साफ करने में होती है दिक्कत, इन टिप्स को करें ट्राई
हेल्दी रहने के लिए खान-पान के साथ स्वच्छ रहना भी बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर पर गंदगी रहेगी तो आपके बीमार पड़ने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होगी। कई बार हम अपने शरीर के कुछ अंगो को सही से साफ नहीं कर पाते हैं क्योंकि वहां तक हमारी पहुंच नहीं होती है। जैसे पीठ को साफ करना हमारे लिए किसी संघर्ष से कम नहीं होता है। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी पीठ को आसानी से क्लीन कर सकते है।

1. उबटन
अपने शरीर से गंदगी और जमी हुई मैल से छुटकारा पाने के लिए आप सदियों पुराना उपाय उबटन है। पीठ की सफाई करने के लिए आप उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी, दूध के साथ जई या गेहूं का आटा मिलाएं। इसके बाद एक लंबे ब्रश की मदद से इस उबटन को अपने पीठ पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें, जब यह सूख जाएं तो ब्रश की मदद से इसे छुड़ाने की कोशिश करें।
2. लॉन्ग लूफा और बेकिंग सोडा
स्किन क्लिनिंग में बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है और इसका इस्तेमाल बहुत सारे फेस पैक और फेस वॉश में भी किया जाता है। अगर आपने बहुत लंबे समय से अपनी पीठ को साफ नहीं किया है तो बेकिंग सोडा आपके लिए सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि लूफा को अपने साथ ले जाएं, उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और इसे अपनी पीठ पर रगड़ें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो अपनी पीठ को नहाने के बाद मॉइश्चराइज करना न भूले।
3. बॉडी स्क्रब
अगर आप प्राकृतिक लूफा में विश्वास करते हैं तो आप पौधे के फाइबर से बने प्राकृतिक लूफा पर बॉडी स्क्रब के साथ अपनी पीठ रगड़ सकते हैं। लुफा आपकी पीठ के हर कोने की सफाई आसानी से कर सकता है।
4. हैंड फ्री बैक स्क्रब मैट
आज के समय में मार्केट में कई तरह के ऐसे प्रॉडक्ट्स मिलते हैं जिसकी मदद से आप आराम से अपनी पीठ को साफ कर सकते हैं। इन्ही में एक प्रॉडक्ट है हैंड्स फ्री बैक स्क्रब मैट, जिससे आप अपनी पीठ को रंगड़कर आसानी से साफ कर सकते हैं।
5. ड्राई ब्रशिंग
ड्राई ब्रशिंग नहाने से पहले अपने शरीर को गीला किए बिना ब्रश करने की प्रक्रिया है। आपको बस एक हैंड ब्रश लेना है और इससे अपनी पीठ को रगड़ना है। यह आपकी पीठ को साफ करेगा और फिर आप नहा सकते है और बाद में अपनी पीठ को अच्छी तरह मॉइस्चराइज कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
