Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
जोजोबा ऑयल से मिलेगी खिली- खिली त्वचा
बहुत से लोग स्किन केयर में जोजोबा ऑयल का रोजाना प्रयोग करते हैं। इसे लगाने से मुंहासे, सूखी त्वचा और कई फायदे त्वचा को मिलते हैं। यह तेल सुगंध रहित होता है। बता दें कि यह तेल जोजोबा श्रुब के बीज से उत्पन्न होता है, जो दक्षिणी कैलिफोर्निया, उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको और दक्षिणी एरिजोना में पाया जाता है। इसमें फैटी एसिड होते हैं, जैसे- इरूसिक एसिड और ओलिक एसिड, दोनों ही त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। इसके अलावा, इसमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। जानते हैं जोजोबा ऑयल के 4 ब्यूटी बेनिफिट्स। जल्द इन्हें जानें और स्किन केयर का प्रमुख हिस्सा बना लें।

1 मुंहासों से लड़ता है
मुंहासे एक आम समस्या है, खासकर तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए। जोजोबा ऑयल का प्रयोग बहुत से कॉस्मेटिक, खासतौर से मुंहासों वाली स्किन में प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न केवल मुंहासों का इलाज करने में मदद करते हैं, बल्कि इसे होने से भी रोकते हैं।

2 मेकअप रिमूवर भी है
जोजोबा तेल त्वचा पर कोमल होता है, इसलिए इसे मेकअप रिमूवर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कोमल प्रकृति त्वचा से मेकअप, गंदगी और जमी हुई मैल निकालता है। सबसे अच्छी बात है कि त्वचा के प्राकृतिक तेल को हटाए बिना यह मेकअप रिमूवर का काम करता है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल की संरचना प्राकृतिक मानव त्वचा सीबम से मिलती जुलती है जो त्वचा में तेल संतुलन की भरपाई करती है।

3 जादुई जीवाणुरोधी गुण भी
जोजोबा ऑयल के जीवाणुरोधी, एंटिफंगल और रोगाणुरोधी गुण कुछ फंजाई और बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं, जो ई.कोलाई संक्रमण, कैंडिडा और साल्मोनेला का कारण बनते हैं।

4 कोलेजन को बढ़ावा देता है
कोलेजन एक आवश्यक प्रोटीन है, जो हड्डियों, त्वचा, मांसपेशियों, बालों और स्नायुबंधन को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को देरी करता है और त्वचा को युवा और चमकदार रखता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोलेजन कम बनता है। नतीजतन शरीर पर दिखने लगती है उम्र। जोजोबा तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेजन संश्लेषण को बढ़ावा देते हैं और त्वचा को खूबसूरत बनाए रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
