Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Makeup Hacks: चौड़े माथे को छोटा दिखाने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक्स
अगर आपका माथा भी बहुत चोड़ा है और आप उसे छोटा दिखाने की कोशिश करती हैं तो मेकअप आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मेकअप आपकी प्राकृतिक विशेषताओं को परिभाषित कर सकते हैं और आपके लुक को ज्यादा अक्ट्रेक्टिव बना सकते हैं।
अपने चेहरे के साथ मेकअप की मदद से थोड़ा खेलकर आप अपने लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए आपके माथे को छोटा दिखाने में मदद करने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी मेकअप ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप छोटे माथे का लुक पा सकेंगे।

चौड़े माथे को छोटा दिखाने के लिए मेकअप ट्रिक्स
1. ब्लश
आप अपने माथे से ध्यान लोगों का ध्यान हटाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने गालों को गुलाबी ब्लश का इस्तेमाल करना है। शिमरी ग्लोइंग चीक का इस्तेमाल करना भी माथे को छोटा दिखाने में एक असरदार ट्रिक है। इस ट्रिक की मदद से आपके गालों पर लोगों का ज्यादा ध्यान केंद्रीत होता है।
2. डार्क फाउंडेशन
अपनी तस्वीरों में सुंदर दिखने के लिए माथे पर डार्क फाउंडेशन का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन आइडिया है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने बालों की पीथे करके बंध लें। फिर, एक ऐसा मैट कंसीलर या फाउंडेशन ले जो आपके स्किन टोन से पांच शेड गहरा हो। अब, मध्यम आकार के फ्लैट या गुंबद के आकार के ब्रश से अपने माथे के ऊपर एक ठोस रेखा खींचना शुरू करें। जब तक आप फिनिशिंग नहीं पा लेते हैं तब तक फाउंडेशन को ब्लेंड करते रहें।
3. हाइलाइट का करें इस्तेमाल
हाइलाइटिंग से आपका चौड़ा माथा छोटा दिखता है। इसके लिए आप एक हाइलाउटर पाउडर को चुनें और उसे माथे के बीच में लगाएं। अपनी आइब्रो के बीच में लगाएं और उसे अच्छे से ब्लेंड करें। आप अपने चेहरे के आकार को उभारने के लिए अपनी नाक के ब्रिज पर हाइलाइटर भी लगा सकती हैं।
4. ब्रोंजर
अपने माथे को छोटा दिखाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करना है। एक ब्रोंजर मैट होना चाहिए और अच्छे रिजल्ट के लिए आपके स्किन टोन से कम से कम 3 शेड डार्क होना चाहिए।
आपको बस एक टेपर्ड ब्लश ब्रश पर थोड़ा ब्रॉन्ज़र लेकर शेड को अपने टेंपल्स और हेयरलाइन के आस-पास ब्लेंड करना है। इसके बाद आपका चौड़ा माथा छोटा दिखने लगेगा।
5. सही आइब्रो शेप भी है जरूरी
आइब्रो आपके चेहरे को पतला और जवां दिखाने में मदद करता है। अगर आप अपने माथे को छोटा दिखाना चाहती हैं तो अपनी आइब्रो के आकार को कोणीय शेप दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
