Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जूलिया रॉबर्ट्स की खूबसूरती है गॉड गिफ्ट, इसे तराशती वे खुद हैं, जानें कैसे?

गजब की सुंदर हैं जूलिया रॉबर्ट्स। कहना गलत नहीं होगा कि इनके पास सुंदरता, प्रतिभा और करिश्मा का एक अनूठा संयोजन है। यही वजह है कि उन्हें सबका प्यार मिलता है। इतना ही नहीं जूलिया दुनिया की सबसे प्यारी और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी चमकदार आंखें, बेदाग-चमकती त्वचा और कोमल मुस्कान उन्हें एवरग्रीन क्लासिक ब्यूटी बनाती हैं। उनका टैलेंट और लुक उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। बात करते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स की। आखिर हमें आपको भी तो सुंदर बनाना है। जानते हैं सबसे सुंदर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के ब्यूटी सीक्रेट्स।
1. मिनिमम मेकअप
जूलिया रॉबर्ट्स मिनिमल मेकअप और सिंपल स्किन केयर की फैन हैं। वह अपने लुक को प्राकृतिक और कमतर रखना पसंद करती हैं, और केवल कुछ उत्पादों का उपयोग करती हैं। अब आप भी इससे कुछ सीखें। क्यों इतनी लीपा-पोती करती हैं। अपनी त्वचा को सुंदर बनाएं। फिर देखिए आप पर मेकअप कैसे खिलता है, पर मेकअप मिनिमम रखें।
2. प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें
जूलिया रॉबर्ट्स प्राकृतिक, जैविक उत्पादों का उपयोग करती हैं। वह स्किनकेयर के लिए ऐसे कॉस्मेटिक्स चुनती हैं जो सल्फेट्स, पैराबेंस और अन्य कठोर रसायनों से मुक्त हों। आप भी जूलिया से कुछ सीखें। याद रखें कि हर कॉस्मेटिक में केमिकल्स होते हैं। कुछ कॉस्मेटिक्स केमिकल फ्री होते हैं। उनका ही स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल करें।
3. चमक के लिए
चमकदार रंग और बेदाग त्वचा के लिए जूलिया रॉबर्ट्स रोजाना फेशियल ऑयल का प्रयोग करती हैं। फेशियल ऑयल उनके दैनिक स्किन केयर में शामिल है। वह फेशियल ऑयल के लिए आर्गन या जोजोबा तेल का प्रयोग करती हैं। यह फेशियल ऑयल्स उनकी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है। सोच क्या रहे हैं? आप भी यह फेशियल ऑयल्स अपने स्किन केयर रीजीम में शामिल करें।
4. सनस्क्रीन पर कंजूसी नहीं
जूलिया रॉबर्ट्स सनस्क्रीन की समर्थक हैं। हमेशा बाहर जाने से पहले इसे लगाना सुनिश्चित करती हैं। वह कम से कम 30 के एक व्यापक स्पेक्ट्रम एसपीएफ़ का उपयोग करने की सिफारिश करती है। मैडम जी आप सनस्क्रीन का प्रयोग क्यों नहीं करती? सनस्क्रीन धूप की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव करेगा और झुर्रियों को कम उभारेगा।
5. अपने लिए समय निकालें
जूलिया रॉबर्ट्स एक मां और अभिनेत्री हैं, लेकिन फिर भी वह आराम करने और हर दिन अपने लिए कुछ करने के लिए समय निकालती हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ दिखने के लिए खुद के लिए समय निकालना आवश्यक है। अब, आप भी इनसे कुछ सीखिए।



Click it and Unblock the Notifications
