Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किन के साथ ज्यादा एक्सपैरिमेंट नहीं करती हैं शोभिता धुलिपाला, ड्राई स्किन की का ऐसे रखती हैं ख्याल
Sobhita Dhulipala's skincare secrets : शोभिता धुलिपाला आज वेबसीरीज और साउथ इंडिया में एक काफी फेमस नाम हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइलिंग की वजह से शोभिता की गिनती सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। हाल ही में नागा चैतन्य से सगाई करने के बाद एक्ट्रेस ने सबको चौंका दिया था। सगाई की फोटोज में शोभिता का एथिनक और ट्रेडिशनल लुक ने सबको खूब इम्प्रेस किया। वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस सिर्फ फैशन में ही नहीं बल्कि स्किनकेयर के लिए भी ट्रेडिशनल फार्मूला ट्राय करती हैं। वो ज्यादात्तर स्किनकेयर के लिघरेलू नुस्खों का ही इस्तेमाल करती हैं।
अपने एक इंटरव्यू में इस बाला ने अपने ब्यूटी सीक्रेट को शेयर करते हुए शोभिता ने बताया था कि उनकी नॉर्मल टू ड्राई स्किन है, जिसके लिए वो पहले अपने फेस पर मॉइस्चराइजर और फिर प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वो ज्यादात्तर नेचुरल चीजों पर डिपेंड करती हैं। आइए जानते हैं कि शोभिता ने स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए वो क्या-क्या ट्राय करती हैं।

कच्चे दूध का करती हैं इस्तेमाल
शोभिता रोजाना कच्चे दूध से चेहरे को साफ करती हैं। कच्चा दूध डेड स्किन सेल्स को हटाने में फायदेमंद होता है। अगर आप भी अपने चेहरे को साफ करना चाहते हैं और जमी हुई मृत कोशिकाओं को रिमूव करना चाहते हैं तो कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं।
बेसन से करती हैं चेहरे को साफ
एक इंटरव्यू में शोभिता ने बताया था कि चेहरे पर एक्सफोलिएटर के तौर पर बेसन का इस्तेमाल करती हैं, जो चेहरे की स्किन से गंदगी को साफ करने और चेहरे पर चमक लाने का काम करता है। इसके अलावा शोभिता अपने चेहरे पर फ्रूट्स भी लगाती हैं।
लिप पर लगाती हैं ये खास तेल
शोभिता लिपकेयर पर भी बहुत ध्यान देती हैं, वे होंठों पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं, जोकी एक बहुत ही बढ़िया लिप बाम का काम करता है। आप भी होंठ ड्राय होने पर कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आईब्रो को ब्रश करते समय एक्ट्रेस कैस्टर ऑयल का यूज करती हैं।
सोने पहली करती हैं ये खास काम
शोभिता हर रात बेड पर जाने से पहले सारा मेकअप रिमूव करती हैं और रेडियो सुनते हुए लंबा बाथ लेती हैं। इससे दिनभर की थकान भी उतर जाती हैं और स्किन हेल्दी और पिंपल्स से दूर रहती हैं। रात को मेकअप रिमूव करने से चेहरे की गंदगी निकलती है और स्किन प्रॉब्लम नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
