Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना कॉलेज जाने के कारण स्किन हो गई है डल और रूखी, लड़कियां इस तरह करें स्किन की केयर
एक उम्र के बाद लड़कियों को अपने स्किन की केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है, खासकर कॉलेज जाने वाली टीनेज गर्ल्स के लिए चेहरे की देखभाल करना ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।
इस उम्र में शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिस कारण स्किन पर पिंपल्स होना, स्किन डैमेज होने जैसी समस्या काफी आम हो जाती है। ऐसे में हम आपके लिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ नेचुरल तरीके लेकर आए हैं। ये स्किन केयर टिप्स किशोर लड़कियों की त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

किशोर लड़कियों के लिए ब्यूटी टिप्स
1. अपनी त्वचा का प्रकार जानें
ज्यादातर लड़कियों को अपने स्किन का प्रकार ही नहीं पता होता है। लेकिन हर लड़की के लिए जरूरी है कि वो स्किन केयर करने से पहले अपने स्किन का टाइप जान लें। ताकि आप सिर्फ वही प्रोडक्ट खरीदें जो आपके स्किन के लिए सही हो।
2. अपना चेहरा न छुएं
कई बार लड़कियां अपने चेहरे पर बदलाव होने के कारण अक्सर हाथ बार-बार चेहरे पर जाता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करती हैं तो अपने चेहरे पर हाथ लगना बंद करें। गंदे हाथों के कारण आपके चेहरे पर बैक्टीरिया तेजी से फैल सकते हैं जिसके कारण की समस्या बढ़ सकती है।
3. स्किन रखें मॉइस्चराइज़
टीनेजर्स के लिए जरूरी है कि वो अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने। ताकि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए। इसलिए आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर रखें। टीनेज में अक्सर लड़कियों की स्किन ऑयली होती है, ऐसे में आप कम जेल वाला मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें।
4. सनस्क्रीन लगाएं
कॉलेज जाने वाली लड़कियों को इस तेज धूप और सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आप घर से बाहर बिना सनस्क्रीन लगाकर न निकलें। सनस्क्रीन आपके स्किन से टैन लाइन्स और धब्बे हटाने में मदद मिलती है।
5. स्किन करें एक्सफोलिएट
टीनेज लड़कियां अपने स्किन को एक्सफोलिएट करना न भूलें। इसके लिए फेस स्क्रब का इस्तेमाल करे औऱ चेहरे से डेड स्किन सेल्स निकालने और स्किन को रिपेयर करने में मदद कर सकता है। आप हफ्ते में दो बार अपनी स्किन को स्क्रब करें।
6. सोने से पहले मेकअप करें क्लीन
सोने से पहले अपना मेकअप हटाना कभी न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाएगी और वह थकी हुई दिखेगी



Click it and Unblock the Notifications
