Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Beauty Tips: 10 रुपये से भी कम में पाए कोरियन ग्लास ग्लो, मिनटों में तैयार होगा ग्लोइंग टोनर और नाइट क्रीम
Beauty Tips: बेदाग और निखरी दमकती त्वचा की चाहत किसे नहीं होती, मगर हर किसी की ये चाहत पूरी नहीं होती। 30 के बाद पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की स्किन की चमक कम होने लगती है। मगर अब तो खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर कम उम्र में ही त्वचा पर दिखने लगता है। वहीं पिछले कुछ समय से महिलाओं में कोरियन ब्यूटी का क्रेज बढ़ने लगा है। ऐसे में कोरियन ब्यूटी प्रोडेक्ट्स की डिमांड मार्केट में बढ़ गई है जो काफी महंगे होते हैं।आज हम आपको चावल व कुछ अन्य नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की मदद से कोरियन स्टाइल नाइट क्रीम और ग्लोइंग फेस सीरम बनाना सिखाएंगे जिसे लगाकर आप भी कोरियन जैसा ग्लास ग्लो पा सकते हैं।
अच्छी बात ये है कि चमकती स्किन के लिए नाइट क्रीम बनाने और सीरम बनाने में कोई ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि 10 रुपये से भी कम में मिनटों में कैसे बनाएं क्रीम और सीरम जिससे मिलेगी ग्लास जैसी चमकती स्किन।
नाइट क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
उबले हुए चावल
बादाम का तेल
एलोवेरा जेल
विटामिन ई की कैप्सूल
कोकोनट ऑयल
ग्लिसरीन

नाइट क्रीम बनाने की विधि
कोरियन जैसा ग्लास ग्लो पाने के लिए सबसे पहले 1 मुट्ठी चावल को अच्छे से धो लें ताकि सारी गंदगी बाहर निकल जाए। इसके बाद उन्हें रातभर के लिए साफ पानी में भिगो दें और मॉर्निंग में चावलों को उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें की पानी की मात्रा अधिक हो क्योंकि हमें चावल का पानी ही चाहिए। जब चावल अच्छे से पक जाएं तो उसमें से 4-5 चम्मच पानी एक कटोरी में निकाल लें और ठंडा कर लें। अब इसमें आधा चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच एलोवेरा जेल, 2 से 3 विटामिन ई के कैप्सूल, आधा चम्मच कोकोनट ऑयल और आधा चम्मच ग्लिसरीन डालें और सभी को अच्छे से मिलाएं। मिक्स करते हुए वो क्रीम फॉम में बदल जाएगा। अब आप इसे एक डिब्बी में भर लें, इसे 7 दिन तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
चावल और नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी नाइट क्रीम को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद फेस को अच्छे से सुखा लें और फिर पूरे फेस और गले पर क्रीम को अप्लाई करें। अब अच्छे से मसाज करें और उसे स्किन में एब्जॉर्ब होने दें। इस क्रीम को लगाने के बाद कुछ देर के लिए स्किन थोड़ी चिपचिपी लग सकती है लेकिन बाद में वो सामान्य हो जाती है। लगातार 7 दिनों तक क्रीम को इस्तेमाल करने से असर दिखने लगता है।
कैसे बनाएं टोनर
आपने जो चावल नाइट क्रीम के लिए उबाले हैं उसी में से 4-5 चम्मच पानी अलग कर लें। आप चाहें तो भीगे हुए चावलों का पानी भी ले सकते हैं। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं और दोनों को एक स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका स्किन ग्लोइंग सीरम बनकर तैयार है। अब आप फेस वॉश करने के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर लें और डैप-डैप कर अच्छे से स्किन में सुख लें। ये एक जादूई सीरम है जो आपको मार्केट के महंगे सीरम से अच्छा रिजल्ट देगा।

चावल का मास्क
उबले हुए चावल का एक्स्ट्रा पानी तो आपने इस्तेमाल कर लिया है अब बचे हुए चावलों से फेस मास्क तैयार कर लें। इसके लिए आप उबले हुए चावल ले लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। अब उसमें आधा चम्मच शहद डाल दें और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं इसमें आप थोड़ा सा आलू का रस और टमाटर का रस भी मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और फेस पर अप्लाई करें। जब वो सूख जाए तो सादा पानी से धो लें और चावल के पानी से तैयार सीरम अप्लाई कर लें। इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में कोरियन जैसा ग्लास ग्लो करने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
