Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sharvari Wagh Beauty Secrets: मुंज्या फेम एक्ट्रेस शारवरी वाघ इस तरह रखती हैं अपनी स्किन का ख्याल
Sharvari Wagh Beauty Secrets : हाल ही में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में बेला के किरदार में एक्ट्रेस शारवरी वाघ नजर आईं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया। शारवरी इससे पहले रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के साथ बंटी और बबली 2 फिल्म में भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। शारवरी ने अपने डिजिटल एक्टिंग करियर की शुरुआत निर्देशक कबीर खान की वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी से की थी।
शारवरी ना केवल कमाल की एक्टिंग करती हैं, बल्कि फैन्स उनकी खूबसूरती के भी कायल है। वह अक्सर मिनिमल मेकअप में ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं, बिना मेकअप के भी उनका लुक काफी अच्छा है। शारवरी अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। आपको शारवरी वाघ के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी उन्हीं की तरह दमकती स्किन पा सकते हैं-


स्किन की जरूरतों पर देती हैं ध्यान
शारवरी मानती हैं कि स्किनकेयर रूटीन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। उन्हें अक्सर एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वह पीसीओएस से पीड़ित हैं, इसलिए हर महीने उनकी स्किन अलग-अलग तरह की होती है। यही वजह है कि वह सिर्फ एक ही प्रोडक्ट को हमेशा इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि उसे अपनी स्किन की जरूरतों के आधार पर बदलती रहती हैं। अगर उन्हें प्रोडक्ट में ऐसा कोई इंग्रीडिएंट दिखता है, जिसी उन्हें जानकारी नहीं है तो वह पहले उसे इंटरनेट पर खोजती हैं और यह जानने की कोशिश करती हैं कि क्या यह उनके लिए कारगार होगा।
प्रोफेशनल्स की लेती हैं मदद
अपनी स्किन की केयर करने के लिए वह प्रोफेशनल्स की मदद लेना पसंद करती हैं। खासतौर से, फेशियल उन्हें काफी रिलैक्सिंग लगता है। एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए वह ब्लैक कार्बन पील्स का सहारा लेती है, जिसे वह हर तीन महीने में करवाती हैं। साथ में किया जाने वाला लेज़र ट्रीटमेंट लिक्विड कार्बन को त्वचा से बांध देता है, जिससे यह वास्तव में स्किन के अंदर जाता है और उसे एक्सफ़ोलिएट करता है।
अपनाती हैं घरेलू नुस्खें
शारवरी वाघ अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखने के लिए कुछ होम रेमिडीज का सहारा भी लेती हैं। वह हरशूटिंग पर जाने से पहले हर दिन आइस रोलर का इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि आइस रोलर की ठंडक के कारण पफीनेस की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, वह चीनी को थोड़े से घी के साथ मिलाकर लिप स्क्रब बनाती हैं। इस स्क्रब से उन्हें अपने होंठों पर किसी भी तरह के फ्लेक्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
करती हैं वर्कआउट
पीसीओएस की समस्या होने के कारण अक्सर उन्हें हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने हार्मोन लेवल को बैलेंस करने के लिए वह हफ़्ते में कम से कम पांच बार वर्कआउट करने की कोशिश करती है। वह दो बार वेट ट्रेनिंग और तीन बार पिलेट्स करती हैं। जब वह शूट में बिजी होती हैं, तो 10 सूर्य नमस्कार करने की कोशिश करती हैं। इससे हृदय गति बढ़ती है, साथ ही योग उनके कोर्टिसोल लेवल को भी कम करता है।
इनर ब्यूटी पर देती हैं ध्यान
शारवरी का मानना है कि खूबसूरत दिखने के लिए इनर ब्यूटी का ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए उनका पूरा वेलनेस रूटीन उनी स्किन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करती हैं और चीनी कम से कम लेती हैं। वह एक हाइड्रेटिंग जूस का सेवन करती हैं, जो उनकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। शारवरी पालक, खीरा, पुदीना और आंवला की मदद से जूस बनाती हैं और इसे हर सुबह पीती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
