Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Beauty Tips: क्या है गुड स्किन हैबिट्स?

आप टिच-टाच दिखना चाहते हैं, तो सिर्फ ग्रूमिंग पर काम करना काफी नहीं है। इसमें सेहतमंद त्वचा अहम है। आप बताएं किसी ने सिर से पांव तक गू्रमिंग की, आउटफिट भी डिजाइनर पहन लिए, लेकिन त्वचा में ताजगी नहीं है। फिर चाहे चेहरे पर फेशियल करवाया हो या मेकअप। त्वचा का फीकापन सब गू्रमिंग की ऐसी-तैसी कर देगा। सिर्फ इतना नहीं, त्वचा पर मौसम का प्रभाव, प्रदूषण का प्रभाव, स्ट्रेस, उम्र, लाइफस्टाइल बदलाव और शारीरिक कारणों का भी असर त्वचा पर पड़ता है। ऐसा कोई एक स्किन केयर रूटीन नहीं है, जिसे अपनाकर हर कोई बेहतरीन त्वचा पा सकता है। कारण हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है। कुछ बातों को स्किन केयर में हर किसी को अपना चाहिए और कुछ से बचना चाहिए। ऐसी कौन-सी बातें हैं, पढ़ें इस लेख में।
1. बार-बार चेहरा धोना
माना कि चेहरा धोने से स्किन बैक्टीरिया फ्री हो जाती हैं, लेकिन ऐसा करने से स्किन पर बनने वाले नेचुरल ऑयल्स भी धुलते जाते हैं। यदि आपको लगे की त्वचा कुछ ज्यादा ही रूखी-सूखी दिखे। इसका मतलब कि आपने कई बार चेहरा धोया है। चेहरे को बार-बार धोने की बजाय दिन में दो बार ही धोना चाहिए। एक बार सुबह, दूसरा रात में। सुबह चेहरा धोने से बैक्टीरिया आदि निकल जाते हैं, जो रात में चेहरे पर घर बना चुके हों। रात में चेहरा धोने से कई फायदे हैं, जैसे- मेकअप साफ हो जाता है, धूल-मिट्टी निकल जाती है। और तो और, रात में ब्यूटी स्लीप लेने से स्किन रिपेयर होती है।
2. छीलना और दबाना नहीं
बहुत लोगों की आदत होती है वह त्वचा पर कुछ बर्दाश्त नहीं करते। चेहरे पर दाने, व्हाइट हेड, ब्लैक हेड हुए नहीं कि उन्हें दबाते हैं। उन्हें लगता है छीलने व दबाने से दाने, व्हाइट हेड, ब्लैक हेड खत्म हो जाएंगे। लेकिन, असल में ऐसा नहीं है। ऐसा आप भी करते है, तो तुरंत इस आदत पर रोक लगा दें। कारण ऐसा करने से इंफेक्शन फैलता है, जो धीरे-धीरे पूरी त्वचा को अपनी गिरफ्त में लेता है, जो कई स्किन प्रॉबलम्स का कारण बनता है। इन्हें हटाने के लिए ब्यूटी प्रोफेशनल की मदद लें।
3. जरूरत से अधिक मेकअप
माना मेकअप से चेहरे में अलग निखार आता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप दिन-रात चेहरे को मेकअप से चमकाएं। बहुत ज्यादा मेकअप करने (फाउंडेशन) से त्वचा में दाने या लालिमा हो सकती है। बता दें कि स्किन अपने आप 28 दिन के भीतर त्वचा खुद को नवीनीकृत करती है। ऐसे में रोजाना लगाए जाने वाला फाउंडेशन घातक हो सकता है। जितना लंबा समय स्किन बिना मेकअप के रहेगी, उतना निखरेगी। बशर्ते स्किन केयर अपनाया जाए। मेकअप ब्रश को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें।
4. अत्यधिक सीरम का प्रयोग
फेस सीरम चेहरे की त्वचा के लिए अच्छे होते है। मगर इनका अत्यधिक प्रयोग चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है, जैसे - जलन, सूजन, लाली और यहां तक कि हाइपरपीग्मेंटेशन भी। बता दें कि हैवी मॉइस्चराइज़र में सिलिकोन या पेट्रोलाटम होता है, जो ब्लैकहेड्स, ब्रेकआउट और मुँहासे पैदा कर सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट भी आपको सलाह देते हैं कि होममेड मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।
5. गलत क्रम में उत्पादों का प्रयोग
स्किन केयर में कम्र की अहम भूमिका है। कारण, इससे यह निर्धारित करता है कि त्वचा में सबसे पहले कौन से तत्व और उत्पाद सोखे जाते हैं। यदि आप गलत क्रम में स्किन केयर करते हैं, तो आप त्वचा पर बाधा उत्पन्न कर सकते हैं और सक्रिय तत्वों को इसमें प्रवेश करने से रोक सकते हैं। अब तो पता चल गया कि किसे स्किन केयर में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
